Advertisement

शेयर बाजार में 3 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, Nifty 24300 के पास संभला; बैंकिंग शेयरों ने बचाया बाजार

लगातार तीन दिन की बिकवाली के बाद Nifty ने निचले स्तरों से रिकवरी दिखाई। दिन में करीब 200 से 225 अंक तक गिरने के बाद Nifty 24,435 के आसपास बंद हुआ। Bank Nifty ने बाजार को सहारा दिया और करीब 450 अंक की तेजी के साथ 57,885 के आसपास बंद हुआ। PSU Banking Index भी करीब 2% चढ़ा। दूसरी तरफ IT Index में करीब 500 अंक की गिरावट रही। TCS में 4% की कमजोरी देखने को मिली। National Aluminium, Apar Industries, Vijaya Diagnostics और Finolex Cables जैसे शेयरों में तेजी रही। अब बाजार की नजर Nifty के 24,300 के आसपास के स्तर पर रहेगी।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement