Advertisement
GPT Infraprojects Share Price: 13% उछला भाव, 10 महीने के बाद आया ब्रेकआउट - चेक करें टारगेट
UPDATED: Jun 22, 2026 15:47 IST
GPT Infraprojects के शेयर में हाल ही में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। करीब 13% की उछाल के साथ शेयर ने 10 महीने की लंबी कंसोलिडेशन के बाद मजबूत ब्रेकआउट दिया है। इस पर अपनी राय देते हुए Nilesh Jain, VP - Head of Technical and Derivative Research, Centrum Finverse ने कहा कि स्टॉक में अभी भी आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है। उनके मुताबिक, शेयर में 150 रुपये या उससे ऊपर का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि वे फिलहाल शेयर में बने रहें और 128 रुपये का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस बनाए रखें। जानिए GPT Infraprojects पर एक्सपर्ट की पूरी रणनीति, टारगेट और आगे का आउटलुक इस वीडियो में।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement