जोरदार लिस्टिंग! 14% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर - डेब्यू के बाद लगा अपर सर्किट, ईवी 2/3 व्हीलर बनाती है कंपनी

कंपनी के शेयर बीएसई पर ₹154.90 पर लिस्ट हुए, जो ₹136 के इश्यू प्राइस से 13.9 प्रतिशत अधिक है। यानी जिन निवेशकों ने एक लॉट (1,000 इक्विटी शेयर) के लिए ₹1,36,000 निवेश किए, उन्हें लिस्टिंग पर ही ₹18,900 का प्रॉफिट हुआ।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Zelio E Mobility Share Price: इलेक्ट्रिक 2/3 व्हीलर बनाने वाली कंपनी जेलियो ई-मोबिलिटी लिमिटेड (Zelio E Mobility Ltd) के शेयरों ने शेयर बाजार में आज जोरदार डेब्यू किया। 

कंपनी के शेयर बीएसई पर ₹154.90 पर लिस्ट हुए, जो ₹136 के इश्यू प्राइस से 13.9 प्रतिशत अधिक है। यानी जिन निवेशकों ने एक लॉट (1,000 इक्विटी शेयर) के लिए ₹1,36,000 निवेश किए, उन्हें लिस्टिंग पर ही ₹18,900 का प्रॉफिट हुआ। लिस्टिंग के कुछ देर बाद ही शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट को छूकर ₹162.60 तक पहुंच गया।

यह आईपीओ ₹78.34 करोड़ का था जो 30 सितंबर को खुला था और 3 अक्टूबर को बंद हुआ था। इसमें ₹58.84 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹15.50 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल था। ज़ेलियो ई-मोबिलिटी ने एंकर निवेशकों से करीब ₹22.3 करोड़ जुटाए थे।

यह एक एसएमई आईपीओ था जिसका प्राइस बैंड ₹129 - ₹136 तय किया था। कंपनी ने 1,000 शेयरों का एक लॉट तय किया था।

Zelio E Mobility के बारे में

यह कंपनी दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण, असेंबलिंग और सप्लाई करती है। यह ‘Zelio’ और ‘Tanga’ ब्रांड के नाम से इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर और 3 व्हीलर बनाती है। कंपनी का मुख्य ध्यान पर्यावरण के अनुकूल, कम शोर और एनर्जी बचाने वाले वाहनों पर है। इसके देशभर में मजबूत डीलर नेटवर्क भी मौजूद हैं।

कंपनी के पास हरियाणा में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट है जहां कंपनी हर साल 72,000 इलेक्ट्रिक बाइक और तिपहिया वाहन बनती है। कंपनी के प्रोडक्ट में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के कई मॉडल शामिल हैं, जैसे EEVA, EEVAZX, GRACY, Legender, Mystery और XMen है। 

Read more!
Advertisement