मार्च तिमाही में कम हुआ घाटा! FY26 में मुनाफे में लौटी कंपनी, फोकस में 10 रुपये से कम वाला ये शेयर

कंपनी ने बीते 29 मई को बाजार बंद होने के बाद मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष FY26 के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें घाटे में कमी और सालाना स्तर पर मजबूत वापसी देखने को मिली है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

सोमवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच 10 रुपये से कम के शेयर प्राइस वाला Zee Media Corporation का शेयर निवेशकों के फोकस में है। सुबह 11:09 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 1.43% या 0.12 रुपये गिरकर 8.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.71% या 0.06 रुपये गिरकर 8.34 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने बीते 29 मई को बाजार बंद होने के बाद मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष FY26 के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें घाटे में कमी और सालाना स्तर पर मजबूत वापसी देखने को मिली है। मीडिया कंपनी ने मार्च तिमाही में अपना घाटा घटाने के साथ-साथ पूरे साल के दौरान मुनाफे में वापसी की है। 

मार्च तिमाही में घाटा घटा

31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही में Zee Media का नेट लॉस घटकर 14.32 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 22.68 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी की आय में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 112.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 117.48 करोड़ रुपये था।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Q4 में इस FMCG कंपनी का रेवेन्यू 104% बढ़ा! शेयर में हलचल - आपके पोर्टफोलियो में है ये शेयर?

कम रेवेन्यू के बावजूद कंपनी ने अपने खर्चों में कमी करके घाटा घटाने में सफलता हासिल की। मार्च तिमाही में कुल खर्च घटकर 142.02 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 155 करोड़ रुपये था। खर्चों में कटौती का असर सीधे कंपनी के बॉटम लाइन पर दिखा और घाटा कम हुआ।

FY26 में कंपनी ने की दमदार वापसी

कंपनी के पूरे साल के परफॉरमेंस ने ज्यादा ध्यान खींचा। FY26 में Zee Media ने 16.93 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। इससे पहले FY25 में कंपनी को 100.33 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। यानी एक साल में कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में लौट आई है।

सालाना रेवेन्यू में 26% की बढ़ोतरी

FY26 में कंपनी की ऑपरेशंस से आय 26% बढ़कर 571.53 करोड़ रुपये पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष में यह 454.88 करोड़ रुपये थी।रेवेन्यू में सुधार और लागत नियंत्रण की रणनीति ने कंपनी को चुनौतीपूर्ण FY25 के बाद मजबूत वापसी करने में मदद की।

टर्नअराउंड की ओर बढ़ती कंपनी

हालांकि मार्च तिमाही में कंपनी अभी भी घाटे में रही, लेकिन नुकसान में बड़ी कमी और पूरे साल में मुनाफे में वापसी इस बात का संकेत है कि Zee Media की टर्नअराउंड रणनीति असर दिखाने लगी है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी आने वाली तिमाहियों में अपनी लाभप्रदता को कितना मजबूत बनाए रख पाती है।

Read more!
Advertisement