विदेशी फंड ने इस कंपनी की खरीदी 5% हिस्सेदारी! 4.50 करोड़ वारंट भी किए हासिल - आपके पास ये शेयर है?

इस खरीद से पहले फंड के पास 3,69,645 शेयर (0.04%) थे। अब खरीद के बाद फंड के पास कुल 48,69,645 शेयर हो गए हैं, जो कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 5.04% हिस्सा है। यह अधिग्रहण NSE और BSE के माध्यम से किया गया है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ लेकिन इस बीच Zee Media Corporation के शेयर पर निवेशकों की नजर रही। 

दरअसल कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि Magnifica Global Opportunities VCC–MGO High Conviction Fund ने Zee Media Corporation Limited के 45 लाख (45,00,000) इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की कुल चुकता शेयर पूंजी का 5% हिस्सा है।

इस खरीद से पहले फंड के पास 3,69,645 शेयर (0.04%) थे। अब खरीद के बाद फंड के पास कुल 48,69,645 शेयर हो गए हैं, जो कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 5.04% हिस्सा है। यह अधिग्रहण NSE और BSE के माध्यम से किया गया है।

Magnifica Global Opportunities VCC–MGO High Conviction Fund ने 25 जून 2026 को Zee Media Corporation Limited के 4.50 करोड़ पूरी तरह कन्वर्टिबल वारंट प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए हासिल किए हैं।

हर वारंट की कीमत ₹8.50 तय की गई है, जिसमें ₹7.50 प्रीमियम शामिल है। वारंट को 18 महीने के भीतर एक-एक इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा।

प्रत्येक वारंट को ₹1 फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा। वारंट धारक आवंटन की तारीख से 18 महीने के भीतर कभी भी इन्हें शेयरों में बदल सकता है। वारंट जारी करते समय कुल कीमत का 25% यानी ₹2.125 प्रति वारंट पहले ही जमा कराया गया है, जबकि बाकी 75% यानी ₹6.375 प्रति वारंट वारंट को शेयर में बदलते समय देना होगा।

इसके बाद कंपनी की चुकता शेयर पूंजी 62,54,28,680 शेयरों से बढ़कर 90,04,28,680 शेयरों (₹1 फेस वैल्यू प्रति शेयर) हो जाएगी। इसमें पहले 5 जनवरी 2022 को जारी 13.50 करोड़ वारंट और 25 जून 2026 को जारी 4.50 करोड़ वारंट के शेयरों में बदलने का प्रभाव शामिल है।

Zee Media Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 1.82% या 0.15 रुपये गिरकर 8.09 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 1.46% या 0.12 रुपये टूटकर 8.11 रुपये पर बंद हुआ।

Read more!
Advertisement