इस स्मॉलकैप कंपनी का बड़ा दांव! ग्लोबल कंपनी से मिलाया हाथ, खोला पहला 3D प्रिंटिंग स्टोर - शेयर में हलचल

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया कि उसने ग्लोबल 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी कंपनी Creality के साथ मिलकर पुणे में अपना पहला एक्सपीरियंस 3D प्रिंटिंग रिटेल स्टोर खोला है। यहां ग्राहक लेटेस्ट 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को करीब से देख सकेंगे और लाइव डेमो के जरिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का अनुभव ले सकेंगे।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

NIFTY SME EMERGE पर लिस्ट 84.84 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी Wol 3D India Limited का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। भारत में 3D प्रिंटिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज उपलब्ध करने वाली इस कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद एक फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया कि WOL3D ने ग्लोबल 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी कंपनी Creality के साथ मिलकर पुणे में अपना पहला एक्सपीरियंस 3D प्रिंटिंग रिटेल स्टोर खोला है। यह स्टोर पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित Kopa Mall की दूसरी मंजिल पर शुरू किया गया है। यहां ग्राहक लेटेस्ट 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को करीब से देख सकेंगे और लाइव डेमो के जरिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का अनुभव ले सकेंगे। साथ ही WOL3D के प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से जानकारी और सलाह भी देंगे।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसका लक्ष्य 3D प्रिंटिंग को छात्रों, क्रिएटर्स, उद्यमियों, कारोबारियों, हॉबी यूजर्स और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले लोगों तक आसानी से पहुंचाना है। 

कंपनी ने बताया कि इस स्टोर में ग्राहकों को 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का लाइव डेमो देखने का मौका मिलेगा, जिससे वे समझ सकेंगे कि यह तकनीक असल में कैसे काम करती है। यहां Creality के FDM और Resin (SLA) 3D प्रिंटर के साथ फिलामेंट, 3D पेन, 3D स्कैनर और लेजर एनग्रेवर जैसे कई प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।

छात्रों, क्रिएटर्स, हॉबी यूजर्स, प्रोफेशनल्स, शिक्षण संस्थानों और कारोबारियों के लिए एक्सपर्ट की सलाह की सुविधा भी होगी। इसके अलावा स्टोर में एक अलग लर्निंग स्पेस बनाया गया है, जहां लोग 3D प्रिंटिंग के इस्तेमाल और इसकी संभावनाओं को समझ सकेंगे। इस साझेदारी के जरिए WOL3D और Creality भारत में 3D प्रिंटिंग के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहती हैं। कंपनी का फोकस शिक्षा, डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में नई टेक्नोलॉजी की पहुंच बढ़ाने और इनोवेशन को प्रोत्साहित करने पर है।

WOL3D के चेयरमैन और एमडी राहुल चंडालिया ने स्टोर की लॉन्चिंग पर कहा कि जब कंपनी की शुरुआत हुई थी, तब उसका मुख्य फोकस कारोबारियों और शिक्षण संस्थानों पर था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में छात्रों, क्रिएटर्स, उद्यमियों, हॉबी यूजर्स और आम परिवारों के बीच भी 3D प्रिंटिंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

ग्राहकों की इसी बदलती जरूरत को देखते हुए कंपनी ने ऐसा रिटेल स्टोर शुरू किया है, जहां लोग खरीदारी से पहले लाइव डेमो के जरिए 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को समझ और अनुभव कर सकें और एक्सपर्ट से सलाह ले सकें। उन्होंने कहा कि कंपनी इस पहल के लिए Creality के साथ साझेदारी करके खुश है और आने वाले महीनों में इस तरह के एक्सपीरियंस रिटेल स्टोर देश के दूसरे हिस्सों में भी खोलने की योजना है।

Wol 3D India Share Price 

कंपनी का शेयर आज दोपहर 3 बजे तक 4.01% या 5.50 रुपये गिरकर 131.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement