Wipro Q2 Results: मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़ा, Bonus का भी एलान

IT कंपनी Wipro ने सितंबर तिमाही के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। लगातार 6 क्वार्टर में कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में गिरावट देखने के बाद अब स्थिति पॉजिटिव हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का भी एलान किया है। आइये जानते हैं डिटेल्स..

Advertisement
Wipro has announced nine bonus shares till date, as per data compiled with corporate database AceEquity. 

रिजल्ट्स
पिछले साल दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 2,646 करोड़ से बढ़कर इस बार 3,209 करोड़ पर पहुंच गया है। इस हिसाब से 21 प्रतिशत नेट प्रॉफिट बढ़ा है। वहीं कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में एक प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल दूसरी तिमाही में कंसो रेवेन्यू 22,543 करोड़ रहा, जबकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर  22,302 करोड़ रह गया। हालांकि 6 क्वार्टर के बाद कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में गिरावट थम गई है। लार्ज डील बुकिंग में क्वार्टर आधार पर 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं साल दर साल के हिसाब कॉन्स्टेंट करेंसी में 16 प्रतिशत बढ़ी है। ऑपरेटिंग मार्जिन की बात की जाए तो इसमें सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत और क्वार्टर आधार पर 0.3 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है।

बोनस का एलान
Wipro ने गुरुवार को 2019 के बाद अपना पहला बोनस इश्यू 1:1 के रेश्यो में एलान किया है। यानि शेयरधारकों को एक के बदले एक शेयर मिलेगा। IT प्रमुख Wipro ने अपने तिमाही नतीजों का भी एलान किया। कुल मिलाकर कंपनी ने अब तक 9 बोनस इश्यू घोषित किए हैं, जैसा कि कॉर्पोरेट डेटाबेस  AceEquity के साथ आंकड़ों से पता चलता है।

बोनस का इतिहास
Wipro ने 2019 में 1:3 के रेश्यो में अपना पिछला बोनस इश्यू एलान किया था। इस स्टॉक का एक्स-बोनस 6 मार्च 2019 को हुआ था। विप्रो ने 2017 में 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयरों की घोषणा की थी। इसके पहले विप्रो ने 2010 में 2:3 के रेश्यो में बोनस शेयरों का एलान किया था। इतना ही नहीं कंपनी ने 2005 (1:1) और 2004 (2:1) में भी बोनस शेयरों की घोषणा की थी। 1997 में विप्रो ने 2:1 का बोनस शेयर का एलान किया। साल 1995 और 1992 में भी 1:1 के बोनस इश्यू की घोषणा की थी।

Read more!
Advertisement