क्या फिर से बढ़ेंगी ब्याज दरें?
एक्सपर्ट्स का नजरिया है कि रिजर्व बैंक भी दुनिया के बाकी देशों के नक्शेकदम पर चलते हुए 25bps की बढ़ोतरी कर सकता है, मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक अगले हफ्ते 3-5 अप्रैल तक चलेगी और 6 अप्रैल को RBI पॉलिसी का ऐलान करेगा। इस बार जब मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) पॉलिसी पर फैसला करने बैठेगी, तो उसके सामने दो बातें होंगी जिस पर वो गौर करेगी। पहली- बढ़ती रिटेल महंगाई दर और दूसरी, दुनिया के विकसित देशों की ताजा पॉलिसी और कदम, खासतौर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड।

क्या फिर से बढ़ेंगी ब्याज दरें?
अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत दुनिया भर के बाजारों ने महंगाई को काबू करने के लिए इस महीने ब्याज दरों में इजाफा किया है। साथ ही आगे भी बढ़ोतरी जारी रखने के संकेत भी दिए हैं. अब बारी भारत की है। क्या भारतीय रिजर्व बैंक बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उसी रफ्तार को कायम रखेगा, जितनी दुनिया के बाकी देशों ने रखा है।
एक्सपर्ट्स का नजरिया है कि रिजर्व बैंक भी दुनिया के बाकी देशों के नक्शेकदम पर चलते हुए 25bps की बढ़ोतरी कर सकता है, मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक अगले हफ्ते 3-5 अप्रैल तक चलेगी और 6 अप्रैल को RBI पॉलिसी का ऐलान करेगा। इस बार जब मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) पॉलिसी पर फैसला करने बैठेगी, तो उसके सामने दो बातें होंगी जिस पर वो गौर करेगी। पहली- बढ़ती रिटेल महंगाई दर और दूसरी, दुनिया के विकसित देशों की ताजा पॉलिसी और कदम, खासतौर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड।
रिजर्व बैंक ने रूस-यूक्रेन जंग और कई दूसरे बाहरी कारणों से आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए मई 2022 से ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया था. फरवरी की पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था, जिससे रेपो रेट बढ़कर 6.50% हो गया।रिजर्व बैंक के लिए महंगाई बड़ी चुनौती है, नवंबर और दिसंबर 2022 में रिटेल महंगाई दर (CPI) 6% के नीचे रही थी, लेकिन इसके बाद जनवरी में 6.52% और फरवरी में महंगाई दर 6.44 % रही. जो कि रिजर्व बैंक के महंगाई के लक्ष्य से काफी ज्यादा है।
जानकार कहते हैं कि पिछले दो महीनों में CPI महंगाई दर 6.5% और 6.4% रही है और ये लिक्विडिटी अब लगभग न्यूट्रल है।हम उम्मीद कर सकते हैं कि RBI एक बार फिर से 25 bps की दरों में बढ़ोतरी करेगा और शायद अपना रुख बदलकर न्यूट्रल कर देगा और ये संकेत देगा कि ये साइकिल अब खत्म हो गया है।