टाटा मोटर्स में क्यों आई तेजी? अगला टारगेट क्या?

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Motors में एक बार फिर रौनक लौटी है। शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये तेजी कितनी टिकाऊ है। क्या ये शेयर अब सही मायनों में फर्राटा भरेगा और 550 के लेवल को भी क्रॉस करेगा? और निवेशकों के लिए सही प्वाइंट ऑफ टाइम क्या है प्रॉफिट बुकिंग के लिए?

Advertisement
thumb
thumb

टाटा मोटर्स में क्यों आई तेजी? अगला टारगेट क्या?

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Motors में एक बार फिर रौनक लौटी है। शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये तेजी कितनी टिकाऊ है। क्या ये शेयर अब सही मायनों में फर्राटा भरेगा और 550 के लेवल को भी क्रॉस करेगा? और निवेशकों के लिए सही प्वाइंट ऑफ टाइम क्या है प्रॉफिट बुकिंग के लिए?

लेकिन उससे पहले समझिए इस शेयर में तेजी क्यों है?

दरअसल, Tata Motors ने Jaguar Land Rover के बिक्री अपडेट आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें JLR के ये आंकड़े बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं। सालाना और क्वार्टर आधार पर JLR की सेल्स में बढ़ोतरी देखने को मिली है। Q4 में JLR की ग्लोबल स्तर पर बिक्री 8% बढ़ी और यूनिट्स 3 लाख 61 हजार पर पहुंच गई।  सालाना आधार पर कंपनी की ग्लोबल होलसेल पैसेंजर व्हीकल सेल्स 10% बढ़कर 1 लाख 35 हजार यूनिट पर रही। तीसरे क्वार्टर में कंपनी की होलसेल सेल्स 80,000 यूनिट पर थी। लेकिन, फोर्थ क्वार्टर में ये 19% की बढ़त के साथ 95,000 यूनिट पर पहुंच चुकी है। JLR के इन जबरदस्त आंकड़ों के बाद ज्यादातक एनालिस्ट भी इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं।

तो चलिए दुनिया के दिग्गज  ब्रोकरेज फर्म्स Nomura, CLSA, Goldman सेस, JP Morgan और Bofa ने टाटा मोटर्स पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में उन्होंने टाटा मोटर्स के शेयर में कितनी तेजी की उम्मीद दिखाई है, आइये जानते हैं... 

सबसे पहले बात करते हैं Nomura की... ब्रोकरेज फर्म ने यहां खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट ₹508 रुपए का रखा है। वहीं CLSA की रिपोर्ट की बात करते हैं। इस  ब्रोकरेज फर्म में Tata Motors के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और लक्ष्य ₹544 रुपए का टारगेट रखा है यानि की करीब 550 रुपए। CLSA की मानें तो कंपनी के मैनेजमेंट को मजबूत Free Cash Flow ग्रोथ की उम्मीद है। वहीं Goldman Sachs की बात करें तो उन्होंने भी खरीदारी के साथ 550 रुपए का टारगेट दिया है। JLR के वॉल्युम आउटलुक में सुधार के बाद Goldman Sachs ने रेटिंग अपग्रेड किया है। Tata Motors पर Bank of America Merrill Lynch ने ₹475 रुपए का टारगेट शेयर किया है। वहीं दूसरी ओर JP Morgan ने यहां न्यूट्रल की राय दी है, वहीं उल्टा 438 का शेयर टारगेट शेयर, ये मौजूदा वक्त के भाव से काफी नीचे है। 

तो ये तो ब्रोकरेज फर्म की इस स्टॉक को लेकर सलाह है, लेकिन आगे देखना होगा कि ये शेयर किस ओर करवट लेता है।

Read more!
Advertisement