शेयर बाजार के बिखरने के पीछे ये है 4 बड़े कारण

शुरुआती कारोबार में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ घटकर ₹44.75 लाख करोड़ रह गया। चलिए जानते हैं किन प्रमुख कारणों से टूटा है शेयर बाजार?

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Why Share Market is Falling Today: अमेरिका द्वारा ईरान की प्रमुख परमाणु साइट्स पर हवाई हमले के बाद बढ़े जियोपॉलिटिकल टेंशन ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में खलबली मचा दी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 918 अंकों की गिरावट के साथ 81,599 पर और निफ्टी50 266 अंक टूटकर 24,846 पर आ गया था। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ घटकर ₹44.75 लाख करोड़ रह गया। चलिए जानते हैं किन प्रमुख कारणों से टूटा है शेयर बाजार?

कच्चे तेल की कीमतें 

सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से आया। अमेरिकी हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड 1.76% चढ़कर $76.79 और WTI 1.88% बढ़कर $75.26 प्रति बैरल हो गया। हालांकि, सत्र की शुरुआत में दोनों कीमतें पांच महीने के उच्चतम स्तर $81.40 और $78.40 तक पहुंच गई थीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजराइल के साथ मिलकर ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले की पुष्टि के बाद यह तेजी आई।

ईरान, जो ओपेक का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, के संसद ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की मंजूरी दी है लेकिन अभी इसपर अंतिम फैसला होना बाकी है। यह रास्ता वैश्विक कच्चे तेल के 20% का ट्रांजिट पॉइंट है। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।

आईटी स्टॉक्स पर दबाव

आईटी सेक्टर ने भी बाजार पर दबाव डाला। निफ्टी IT इंडेक्स 1% गिर गया, जिसमें इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस और OFSS शामिल रहे। यह गिरावट ऐक्सेंचर के शेयरों में शुक्रवार को आई 7% की गिरावट के बाद दिखी, जिसने मांग और मार्जिन पर निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया।

फेड द्वारा रेट कट की संभावना कम

तेल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे जुलाई में फेड की दरों में कटौती की संभावना घट गई है। अब बाजारों को सितंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है, जिससे विदेशी निवेश की रफ्तार धीमी हो सकती है।

ग्लोबल बाजारों में बिकवाली

ग्लोबल मार्केट की कमजोरी ने भी भारतीय बाजार को दबाव में रखा। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 1% टूटा, जापान का निक्केई 0.6% गिरा, और यूरोपीय बाज़ारों में भी कमजोरी के संकेत मिले। 

Read more!
Advertisement