11% उछला पीसी ज्वैलर का शेयर! 3.5 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों में हुआ ट्रेड - चेक करें डिटेल

बीएसई पर आज यह शेयर 9.70 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 10.95 रुपये को टच किया है। सुबह 11:46 बजे तक कंपनी के 3,52,83,970 इक्विटी शेयरों (3.5 करोड़) में कारोबार हुआ है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) के शेयर में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक आज 11% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 11:57 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 11.02% या 1.06 रुपये की तेजी के साथ 10.68 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 10.58% या 1.02 रुपये चढ़कर 10.66 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई पर आज यह शेयर 9.70 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 10.95 रुपये को टच किया है। सुबह 11:46 बजे तक कंपनी के 3,52,83,970 इक्विटी शेयरों (3.5 करोड़) में कारोबार हुआ है।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने मौजूदा तिमाही में खुद को पूरी तरह कर्जमुक्त (Debt-Free) बनाने के लक्ष्य की दिशा में उसने एक बड़ा कदम उठाया है।

कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को हुए सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत 14 बैंकों के कंसोर्टियम में शामिल 2 बैंकों का पूरा बकाया कर्ज सफलतापूर्वक चुका दिया है। कंपनी ने बताया कि यह उसके कारोबार को पटरी पर लाने (टर्नअराउंड) की यात्रा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। कंपनी का लक्ष्य इसी तिमाही में पूरी तरह कर्जमुक्त होना है और बाकी बैंकों के साथ भी सेटलमेंट प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

मजबूत Q1 बिजनेस अपडेट

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में मजबूत कारोबार दर्ज किया है। इस दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर लगभग 21% बढ़ी है। स्टडेड (हीरे-जड़ित) ज्वेलरी सेगमेंट के प्रमुख ब्रांड्स में शामिल कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन उसके कारोबार में चल रहे टर्नअराउंड की दिशा में लगातार हो रही प्रगति को दिखाता है। 

Read more!
Advertisement