JSW Infra के शेयर आज फोकस में क्यों?

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर आज खबरों में है। कंपनी ने कहा है कि उसे महाराष्ट्र के पालघर में एक बंदरगाह के विकास और संचालन का ऑर्डर मिला है।

Advertisement

By Ankur Tyagi:

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर आज खबरों में है। कंपनी ने कहा है कि उसे महाराष्ट्र के पालघर में एक बंदरगाह के विकास और संचालन का ऑर्डर मिला है। 

एलओआई 24 महीने के लिए वैध

ये एलओआई 24 महीने के लिए वैध है तथा इसमें आगे विस्तार का प्रावधान है, जो इसमें निर्धारित नियमों व शर्तों की पूर्ति के अधीन है। देय रॉयल्टी प्रति मीट्रिक टन के आधार पर होगी, जिसे 5 वर्ष की ब्लॉक अवधि में बढ़ाया जाएगा।

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर एक निजी कंपनी है जो बंदरगाहों की सेवाओं के विकास, संचालन और रखरखाव का काम करती है। इसके अलावा कंपनी स्टीवडोरिंग सेवाएं, जिसमें मोबाइल हार्बर क्रेन/शिप अनलोडर का उपयोग करके बर्थ किए गए जहाजों से माल को लोड/अनलोड भी करती है।

Read more!
Advertisement