Tata Motors पर ब्रोकरेज ने क्यो बदले सुर !
मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि कमर्शियल व्हीकल बिजनेस से मार्जिन को 10% से ज्यादा करने पर फोकस है। साथ ही EV की पहुंच 30% तक बढ़ाने का टारगेट है। कंपनी की ग्रोथ को नए नेमप्लेट लॉन्च और चैनल एक्सपेंशन से सहारा मिलेगा।

Tata Motors का शेयर का आपको वो दौर याद है जब जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों के बाद स्टॉक में 9% तक गिरावट देखने को मिली थी। Goldman Sachs,मॉर्गन स्टेनले और नोमुरा जैसे तमाम ब्रोकरेज ने टाटा मोटर्स के शेयरों की रेटिंग घटा दी थी। यहां तक कई ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि JLR की डिमांड जोखिम का सामना करना पड़ सकता है और कमर्शियल व्हीकल की सेल्स में भी कमी आने की बात कही थी। ऐसा लगा न जाने ये स्टॉक वापस कब बाउंस बैक करने में लंबा वक्त लगाएगा। लेकिन समय बलवान है तेजी से बदलता है। जो ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बेयरिश हो गए थे। वो ही अब बुलिश होते हुए दिख रहे हैं। अब आप गौर करें तो टाटा मोटर्स का शेयर पिछले दो दिनों से अच्छी तेजी दिखा रहा है। स्टॉक में न सिर्फ तेजी है बल्कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को लेकर काफी अहम बातें कही हैं। निवेशक के तौर पर आपको इन बातों पर खास ध्यान देना चाहिए। साथ ही आपको ये भी बताएंगे टाटा मोटर्स शेयर का अगला टारगेट क्या दिया गया है?
Also Read: World Bank ने भारत की अर्थव्यवस्थाओं को लेकर ये क्या कह दिया !
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज
सबसे पहले बात करते हैं ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की। जेफरीज ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। शेयर पर 1250 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है। इस लिहाज से शेयर पर करीब 25 से 26% के अपसाइड के टारगेट दिए हैं। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि टाटा मोटर्स, अपनी फ्रेंचाईजी को मजबूत करने पर एक बार फिर फोकस कर रहा है। टाटा मोटर्स पर जेफरीज ने कहा कि मैनेजमेंट पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रहा है। इसके तहत इन दोनों सेगमेंट में मुनाफे में सुधार लाने पर फोकस है। पैसेंजर व्हीकल यानी PV में FY27 में 16% के मार्केट शेयर को बढ़ाकर FY30 तक 18% पर जोर है। आप सब जानते हैं किस तरह टाटा की गाड़ियों ने इलेक्ट्रिक स्पेस को कैप्चर किया है।
कमर्शियल व्हीकल
कमर्शियल व्हीकल यानी CV में मीडियम टर्म में नॉन-व्हीकल रेवेन्यू को 20% तक बढ़ाने पर मैनेजमेंट का फोकस हैं। मैनेजमेंट CV और PV सेगमेंट में 10% से ज्यादा ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन का टारगेट लेकर चल रहा है। इसके अलावा FY26 में इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV बिजनेस में ब्रेकईवेन का टारगेट है। ये काफी अहम बात है कि breakeven point वो होता है जब production level इस स्तर पर पहुंच जाता है जब total revenues और total expenses यानि खर्चे बराबर हो जाते हैं।
मॉर्गन स्टेनली
अब दूसरी रिपोर्ट भी जाननी जरूरी है । तो यहां मॉर्गन स्टेनली ने टाटा मोटर्स पर Equal-Weight की रेटिंग दी है। शेयर पर 1150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सभी बिजनेस अब अपने दम पर कारोबार करने में सक्षम हैं। ऐसे में आगे मजबूत बनाने के लिए कंपनी अगला कदम डीमर्जर की तरफ बढ़ा सकती है। मैक्रो फैक्टर्स अच्छी होने से लंबी कमर्शियल व्हीकल सायकल को मजबूती मिलेगी। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि कमर्शियल व्हीकल बिजनेस से मार्जिन को 10% से ज्यादा करने पर फोकस है। साथ ही EV की पहुंच 30% तक बढ़ाने का टारगेट है। कंपनी की ग्रोथ को नए नेमप्लेट लॉन्च और चैनल एक्सपेंशन से सहारा मिलेगा। ICE मार्जिन टारगेट भी 10% से ज्यादा है. खास बात ये है कि FY26 तक EV बिजनेस का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA ब्रेक ईवेन पर संभव है। यानि एक बार दोनों ब्रोकरेज ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस को ब्रेकईवेन का टारगेट दिया है।
ब्रोकरेज फर्म Emkay Global
इसके अलावा घरेलू ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने स्टॉक को अरग्रेड किया है और 'Add' करने की सलाह दी है। साथ ही टारगेट को रिवाइज करते हुए ₹1,050 प्रति शेयर का टारगेट दिया है।