Sula Vineyards में क्यों आई तेज़ी, जाने कारण?
वाइन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी सुला विनयार्ड्स वाइन के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बाज़ार खुलते ही इस कंपनी का शेयर 11% चढ़ गया । दरअल कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे आए जिसमें कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में कंपनी की ग्रोथ में सालाना आधार पर 15 % तेजी आई है। कंपनी का IPO पिछले साल दिसंबर में आया था।

Sula Vineyards में क्यों आई तेज़ी, जाने कारण?
वाइन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी सुला विनयार्ड्स वाइन के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बाज़ार खुलते ही इस कंपनी का शेयर 11% चढ़ गया । दरअल कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे आए जिसमें कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में कंपनी की ग्रोथ में सालाना आधार पर 15% तेजी आई है। कंपनी का IPO पिछले साल दिसंबर में आया था।
कंपनी की देश के प्रीमियम वाइन बिजनेस में 60% से अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी की ब्रांड सेल वॉल्यूम 10 लाख केस के पार कर गई है। कंपनी के पोर्टफोलियों मे Elite & Premium जैसी वाइन है जिसकी बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। इस कंपनी ने पिछले साल अपना आईपीओ लाया था और इसके जरिए 960 करोड़ रुपये जुटाए थे। पूरी दुनिया में लोगों का झुकाव बीयर और वाइन जैसे कम अल्कोहल वाले सेगमेंट्स की तरफ बढ़ रहा है। लोग वाइन को ज्यादा पसंद करने लगे हैं।
क्यों आ सकती है तेजी?
देश में वाइन की खपत तेजी से बढ़ रही है और इसका फायदा सुला विनयार्ड्स को भी मिल रहा है। पिछले महीने ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी की कवरेज शुरू की थी और 475 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इसे खरीदने की सलाह दी थी। ICICI Direct ने पिछले साल ही दिसंबर में खरीदारी की सलाह दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि लोगों का झुकाव बीयर और वाइन जैसे लो अल्कोहल बेवरेज सेगमेंट की तरफ हो रहा है। इससे सुला को फायदा होगा। सुला ने दिसंबर में 357 रुपये के भाव पर आईपीओ के जरिए 960 करोड़ रुपये जुटाए थे और यह 22 दिसंबर को लिस्ट हुई थी।
ये स्टॉक पहले ही अपने 52 हफ्तों के लो से करीब 26% की तेजी दिखा चुका है।