BSE Share Price: बाजार में तेजी के बीच क्यों गिरा बीएसई का शेयर? Goldman Sachs ने दिया टारगेट - DETAILS
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने BSE के शेयर पर Neutral रेटिंग दी है। चलिए जानते हैं आखिर यह शेयर आज क्यों गिरा है।

BSE Share Price: बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान BSE Limited के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। स्टॉक आज 9% से अधिक गिरा। सुबह 10:49 बजे तक शेयर एनएसई पर 6 प्रतिशत से अधिक गिरकर ट्रेड कर रहा था। पिछले पांच कारोबारी दिनों में शेयर 22 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है। चलिए जानते हैं आखिर यह शेयर आज क्यों गिरा है।
क्यों गिरा BSE का शेयर?
दरअसल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निफ्टी, बैंक निफ्टी और अन्य इंडेक्स के लिए वीकली और मंथली F&O एक्सपायरी डे को वर्तमान गुरुवार से बदलकर सोमवार कर दिया है जिसके कारण आज BSE के स्टॉक में भारी गिरावट आई है।
निफ्टी और निफ्टी बैंक के साथ-साथ एनएसई ने फिननिफ्टी, निफ्टी नेक्स्ट50 और निफ्टी मिडकैप सिलेक्ट के लिए भी एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। अगर डेरिवेटिव सेगमेंट की बात करें तो इसके मंथली एक्सपायरी को भी बदलकर गुरुवार से सोमवार कर दिया गया है।
एनएसई ने मंगलवार को जारी सर्कुलर में कहा कि ये बदलाव 4 अप्रैल, 2025 से लागू होंगे।
BSE Share Price Target
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने BSE के शेयर पर Neutral रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 5,650 रुपये से काटकर 4,880 रुपये कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि कैश और ऑप्शन दोनों में उद्योग की मात्रा फरवरी के महीने में अनुमान की तुलना में कम रही है।
BSE Q3 Results
दिसंबर तिमाही में बीएसई का नेट प्रॉफिट 220 करोड़ रुपये रहा। वहीं बीएसई ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अभी तक का सबसे अधिक रेवेन्यू 835.4 करोड़ रुपये का दर्ज किया है जो सालाना आधार पर 94 प्रतिशत अधिक है।
BSE Share Price
सुबह 10:49 बजे तक शेयर एनएसई पर 6.14% या 273.65 रुपये टूटकर 4,180 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
BSE Share Price History
पिछले 1 हफ्ते में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 28 प्रतिशत से अधिक टूटा है। हालांकि पिछले 6 महीने में शेयर 44 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 साल में 82 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 2927 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। साल 2025 में अगर बात करें तो YTD आधार पर शेयर 22 प्रतिशत से अधिक टूटा है।