Voltas Ltd, LG Electronics, Havells India, Blue Star: 8% उछले एसी स्टॉक्स; ये है वजह
शेयर बाजार में गुरुवार को AC और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई। Voltas, Blue Star और Amber Enterprises जैसे शेयरों में खरीदारी बढ़ी है जानिए क्या है कारण?

शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। Voltas, Blue Star, LG Electronics India, Crompton Greaves Consumer Electricals, Amber Enterprises और Havells India जैसे शेयर 8% से ज्यादा तक उछल गए।
इस तेजी के पीछे कॉपर की कीमतों में आई बड़ी गिरावट है। कॉपर सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है और इसने 2026 में अब तक हासिल की गई पूरी बढ़त गंवा दी है।
कॉपर की कीमतों में गिरावट से एयर कंडीशनर और दूसरे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कॉपर सस्ता होने से कंपनियों को क्या फायदा?
एयर कंडीशनर और कई घरेलू उपकरणों के निर्माण में कॉपर एक अहम कच्चा माल है। इसकी कीमत घटने से कंपनियों की उत्पादन लागत कम हो सकती है।
दरअसल, 2026 में कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में करीब 10% से 12% तक बढ़ोतरी की थी।
अब कॉपर सस्ता होने से कंपनियों के ग्रॉस मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है। इससे आने वाली तिमाहियों में उनकी कमाई और मुनाफे को सहारा मिलने की उम्मीद है।
Voltas और Amber Enterprises में 8% से ज्यादा तेजी
गुरुवार के कारोबार में Voltas के शेयर 8% उछलकर 1,225 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में यह शेयर 20.2% चढ़ चुका है। हालांकि, 2026 में अब भी इसमें 11% की गिरावट है।
Amber Enterprises के शेयर भी 8.2% की तेजी के साथ 6,733.95 रुपये पर पहुंच गए। इस उछाल के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 23,569 करोड़ रुपये हो गया।
Blue Star और LG Electronics का कैसा रहा प्रदर्शन?
Blue Star के शेयर 6% चढ़कर 1,716.80 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में शेयर करीब 9.5% मजबूत हुआ है। हालांकि, साल 2026 में अब भी यह 3% नीचे है।
वहीं, LG Electronics India के शेयर 1.5% बढ़कर 1,705 रुपये पर कारोबार करते दिखे। इस शेयर ने साल की शुरुआत से अब तक 14.8% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
Havells और Crompton के शेयर भी चमके
Crompton Greaves Consumer Electricals के शेयर 4.7% बढ़कर 217.02 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में शेयर 4.2% चढ़ा है, लेकिन इस साल अब भी 12.9% नीचे है।
Havells India के शेयरों में भी 4.1% की तेजी आई और भाव 1,186.90 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में शेयर 7.6% मजबूत हुआ है। हालांकि, 2026 में अब तक इसमें 16.2% की गिरावट दर्ज की गई है।