आधा फीसदी की कटौती के बाद अब क्या होगा Nifty में?

ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखी गई। नैस्डेक में लगभग एक फीसदी की तेजी आई, जबकि एसएंडपी 500 में आधा फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की इस कटौती और 2024 में संभावित आगे की कटौती को लेकर फेड का विश्वास, साथ ही महंगाई पर नियंत्रण का आश्वासन, बाजार के लिए सकारात्मक संकेतक साबित हुआ है। अमेरिकी बाजारों में आई इस तेजी का असर एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी दिखाई दिया।

Advertisement

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में आधा फीसदी की कटौती की घोषणा कर दी है, जो बाजार की उम्मीदों के अनुरूप है। पहले बाजार में चौथाई फीसदी कटौती की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बैठक के समय नज़दीक आते-आते आधा फीसदी की कटौती का अनुमान लगाया जाने लगा। इस फैसले का अमेरिकी बाजारों पर सकारात्मक असर देखा जा रहा है। घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी आई है। अब सवाल ये है कि निफ्टी में क्या होगा? लेकिन सबसे पहले देख लेते हैं कि अमेरिकी बाजारों का हाल क्या रहा है

अमेरिकी बाजार की स्थिति


ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखी गई। नैस्डेक में लगभग एक फीसदी की तेजी आई, जबकि एसएंडपी 500 में आधा फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की इस कटौती और 2024 में संभावित आगे की कटौती को लेकर फेड का विश्वास, साथ ही महंगाई पर नियंत्रण का आश्वासन, बाजार के लिए सकारात्मक संकेतक साबित हुआ है। अमेरिकी बाजारों में आई इस तेजी का असर एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी दिखाई दिया।


हालांकि आंकड़े जो तस्वीर बयान करते है उसके अनुसार, जुलाई 1990 से फरवरी 1994 के बीच फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की गई और इस अवधि में निफ्टी में 310 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं, जून 2004 से सितंबर 2007 के बीच दरों में बढ़ोतरी के बावजूद निफ्टी 202 फीसदी बढ़ा। इससे यह स्पष्ट होता है कि दरों में कमी या वृद्धि, दोनों ही स्थितियों में निफ्टी ने अच्छी बढ़त दिखाई।

Read more!
Advertisement