कल 16% डिस्काउंट पर हुई थी लिस्टिंग, आज 10 प्रतिशत का लगा अपर सर्किट! चेक करें डिटेल्स

कॉरडेलिया क्रूज संचालित करने वाली वॉटरवेज लीजर टूरिज्म के शेयर ने कमजोर लिस्टिंग के अगले ही दिन शानदार वापसी की। गुरुवार को शेयर में 10% का अपर सर्किट लगा।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Waterways Leisure Tourism Share Price: बुधवार को डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद आज कॉरडेलिया क्रूज़ (Cordelia Cruises) चलाने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड के शेयर में 10% का अपर सर्किट लगा है।

1 जुलाई को यह शेयर IPO प्राइस से करीब 16% की छूट (डिस्काउंट) के साथ लिस्ट हुआ था। एनएसई पर शेयर 681 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि IPO का ऊपरी प्राइस बैंड 808 रुपये था। वहीं, बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 690 रुपये पर हुई, जो IPO कीमत से करीब 14.6% कम है।

आज लगा अपर सर्किट

एनएसई पर यह शेयर 10% चढ़कर 734.90 रुपये पर लॉक है वहीं बीएसई पर स्टॉक 734.05 रुपये पर लॉक है। बीएसई पर उपबल्ध डेटा के मुताबिक कंपनी के 62,984 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

यह शेयर आज ट्रेडिंग के लिए बीएसई पर 684.90 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 734.05 रुपये को टच कर लिया है।

Waterways Leisure Tourism IPO Details

यह आईपीओ 23 जून से 25 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। यह ऑफर पूरी तरह फ्रेश इश्यू था, जिसके जरिए कंपनी 585 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 769 रुपये से 808 रुपये प्रति शेयर तय किया था और आईपीओ का लॉट साइज 18 शेयरों का रखा गया था। 

इस इश्यू को कुल 1.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसमें रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई और उनका हिस्सा 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ, जबकि संस्थागत निवेशकों (Institutional Investors) की भागीदारी कम रही।

IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 263.25 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी इस इश्यू से मिलने वाली राशि में से 480.01 करोड़ रुपये का उपयोग Baycruise Shipping and Leasing (IFSC) Pvt Ltd को लीज भुगतान के लिए करेगी, जबकि बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। 

Waterways Leisure Tourism के बारे में

Waterways Leisure Tourism भारत की प्रमुख घरेलू क्रूज ब्रांड Cordelia Cruises का संचालन करती है। कंपनी देश के तेजी से बढ़ते क्रूज पर्यटन बाजार में एक्टिव है और घरेलू मार्गों के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर भी लग्जरी क्रूज सेवाएं देती है।

पिछले कुछ साल में Cordelia Cruises ने भारतीय क्रूज पर्यटन क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है और कंपनी इसी बढ़ते बाजार का लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।

Read more!
Advertisement