12% चढ़कर बंद हुआ एनर्जी शेयर, IPO प्राइस से अब भी 92% ऊपर; इस वजह से भागा स्टॉक

Waaree Energies के शेयर 12 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ है। कंपनी का शेयर प्राइस अभी भी अपने आईपीओ प्राइस से 92 फीसदी ज्यादा है। आइए, जानते हैं कि शेयर में तेजी क्यों आई।

Advertisement
Waree Energy Share
Waree Energy Share

By Priyanka Kumari:

Waaree Energies के शेयर शुक्रवार को जोरदार तेजी के साथ 11.64% उछलकर ₹2983.35 पर बंद हुए। गुरुवार को यह ₹2,672.20 पर बंद हुआ था। यह उछाल ऐसे समय में आया है जब बाजार में खरीदारी का जोर रहा और कंपनी से जुड़ी कई पॉजिटिव खबरें चर्चा में हैं। 

हालांकि वारे एनर्जी का स्टॉक अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹3,740.75 से अब भी 23% नीचे है, लेकिन अपने IPO प्राइस ₹1,503 से अब भी 92% ऊपर बना हुआ है।

लंदन की खबर से आई तेजी

लंदन स्थित FTSE इंडेक्स में बदलाव की घोषणा 20 जून को होनी है। इसके चलते Waaree Energies समेत कई कंपनियों में लगभग $49 मिलियन (करीब ₹400 करोड़) के विदेशी निवेश की संभावना जताई जा रही है। 23 जून से यह फ्लो शुरू होने की उम्मीद है। इस सूची में Hyundai Motor India, Vishal Mega Mart, NTPC Green Energy और Swiggy जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।

अमेरिका में ऑर्डर और एक्सपेंशन का प्लान

CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की नई नीतियों का Waaree पर सीमित असर पड़ेगा। कंपनी ने कहा है कि वह 'काफी हद तक सुरक्षित' है। अमेरिका में कंपनी की सहायक Waaree Solar Americas को हाल ही में दो बड़े ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को 586 MW और 599 MW के सोलर मॉड्यूल सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। इन बढ़ते ऑर्डर्स को देखते हुए कंपनी अपनी टेक्सास स्थित फैक्ट्री की प्रोडक्शन कैपेसिटी 2025 के अंत तक दोगुनी कर 3.2 GW करने जा रही है।

Indosolar की रीलिस्टिंग से भी लाभ

Waaree Energies की प्रमोट की गई कंपनी Indosolar Ltd को गुरुवार को BSE पर नए नाम "WAAREEINDO" से लिस्ट किया गया। पहले दिन शेयर ₹165.05 पर लिस्ट हुआ और लगातार दो दिन 5-5% चढ़कर शुक्रवार को ₹181.97 पर पहुंच गया। यह इसके बुधवार के ₹9.71 के इंडिकेटिव क्लोज से 1,775% की बेतहाशा बढ़त है।

Waaree Energies की इस कंपनी में हिस्सेदारी मार्च 2025 तक 96.15% थी, जिसे इस महीने की शुरुआत में 1.15% घटाकर 95% किया गया।

Read more!
Advertisement