Waaree Energies Share Price: शानदार तेजी! इस खबर के बाद उछला रिन्यूएबल स्टॉक

दरअसल बुधवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उस Engie India की सब्सिडियरी कंपनी Khaba Renewable Energy Pvt Ltd से ऑर्डर मिला है।

Advertisement
Waaree Energies Share Price
Waaree Energies Share Price

By Gaurav Kumar:

Waaree Energies Share Price: गुरुवार को रिन्यूएबल सेक्टर की कंपनी Waaree Energies Ltd के स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक में इस तेजी का कारण कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है। 

दरअसल बुधवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उस Engie India की सब्सिडियरी कंपनी Khaba Renewable Energy Pvt Ltd से ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत वारी एनर्जी को 362.5 मेगावाटपी (MWp) के लिए सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति करनी है। 

बिजनेस टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का मौजूदा ऑर्डर बुक इसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी WRTL सहित, 26.5 GW है, जिसका कुल वैल्यू 50,000 करोड़ रुपये है। ऑर्डरबुक में कुल 54% एक्सपोर्ट शामिल है जबकि बाकी का ऑर्डर घरेलू बाजार के लिए है। 

Waaree Energies Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:48 बजे तक बीएसई पर 3.39% या 75.35 रुपये की तेजी के साथ 2295.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 3.25% या 72.15  रुपये चढ़कर 2,292.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

Waaree Energies Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 3 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 2 हफ्ते में स्टॉक 1.5 प्रतिशत से अधिक टूटा है।

अगर पिछले 1 महीने की बात करें तो स्टॉक इस दौरान 12 प्रतिशत से अधिक और पिछले 3 महीने में 20 प्रतिशत से अधिक टूटा है। इस साल यानी YTD आधार पर  देखें तो स्टॉक 19 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। 

Waaree Energies Q3 FY25 Results

दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसो नेट प्रॉफिट 5,068.76 करोड़ रुपये रहा था जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,408.05 करोड़ रुपये था। Q3 में कंपनी का टोटल इनकम 35,452.65 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 16,517.74 करोड़ रुपये था। 

Read more!
Advertisement