Vodafone Idea: शेयर में गिरावट के बावजूद निवेशकों क्यों खरीद रहे हैं?

Vodafone Idea के शेयर में गिरावट के बावजूद, निवेशकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कंपनी के शेयर भले ही निचले स्तर पर पहुंच गए हों, लेकिन निवेशकों का इस पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

By Ankur Tyagi:

Vodafone Idea के शेयर में गिरावट के बावजूद, निवेशकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कंपनी के शेयर भले ही निचले स्तर पर पहुंच गए हों, लेकिन निवेशकों का इस पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।

निवेशकों की संख्या में वृद्धि

वित्त वर्ष 2022-2024 की तिमाही दर तिमाही (QoQ) तुलना में देखा जाए तो Vodafone Idea के शेयरधारकों की संख्या में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है। 

यहाँ ताजा आंकड़ों की जानकारी दी गई है:-

Q2 FY24: 49.86 लाख
Q1 FY24: 47.58 लाख
Q4 FY23: 36.79 लाख
Q3 FY23: 31.24 लाख
Q2 FY23: 31.04 लाख
Q1 FY23: 31.88 लाख
Q4 FY22: 31.38 लाख
Q3 FY22: 29.68 लाख
Q2 FY22: 29.21 लाख
Q1 FY22: 28.22 लाख

क्या कहता है डेटा?

Vodafone Idea के निवेशकों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे बढ़ी है। Q1 FY22 में जहां यह संख्या 28.22 लाख थी, वहीं Q2 FY24 तक बढ़कर 49.86 लाख हो गई है। खास बात यह है कि इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी निवेशक लगातार जुड़ रहे हैं।

गिरते शेयर, बढ़ते निवेशक

हालांकि Vodafone Idea के शेयरों की कीमतें अपने निचले स्तरों पर आ चुकी हैं, लेकिन इसका असर निवेशकों की संख्या पर नहीं पड़ा। 

(किसी भी स्टॉक में खरीदारी या बिकवाली से पहले अपने सेबी रिजस्टर्ड एक्सपर्ट से सलाह लें)

Read more!
Advertisement