वोडाफोन आइडिया के शेयर पर ब्रोकरेज Emkay Global बुलिश! Sell रेटिंग को अपग्रेड कर किया 'ADD' - चेक करें टारगेट

ब्रोकरेज का कहना है कि सरकार की ओर से AGR बकाया पर बड़े मोरेटोरियम को मंजूरी मिलने से कंपनी को मजबूत कैश फ्लो राहत मिलेगी और टर्नअराउंड का मौका बनेगा।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Vi Share Price Target: घरेलू ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल (Emkay Global) ने वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Ltd) के शेयर पर बड़ा रुख बदलते हुए रेटिंग ‘Sell’ से बढ़ाकर ‘Add’ कर दी है। साथ ही, टारगेट प्राइस को दोगुना करते हुए 6 रुपये से 12 रुपये कर दिया गया है।

ब्रोकरेज का कहना है कि सरकार की ओर से AGR बकाया पर बड़े मोरेटोरियम को मंजूरी मिलने से कंपनी को मजबूत कैश फ्लो राहत मिलेगी और टर्नअराउंड का मौका बनेगा। दोपहर 12:13 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.95% या 0.44 रुपये चढ़कर 11.57 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

AGR राहत से दबाव हुआ हल्का

Emkay Global के मुताबिक, इस राहत से AGR बकाया का नेट प्रेजेंट वैल्यू (NPV) 60-80 फीसदी तक घट गया है। इससे कंपनी पर तात्कालिक सर्वाइवल का दबाव कम हुआ है। ब्रोकरेज ने कहा कि दोबारा आकलन और रिकंसिलिएशन में अनुकूल नतीजा आने पर AGR देनदारी और घट सकती है।

सरकार द्वारा AGR देनदारी फ्रीज किए जाने के बाद इसका NPV 87,000 करोड़ रुपये से घटकर करीब 50,000 करोड़ रुपये रह गया है। Emkay का मानना है कि इससे Vi के लिए फंडिंग के रास्ते भी खुलेंगे।

4G-5G विस्तार के लिए बैंक फंडिंग संभव

ब्रोकरेज के अनुसार, AGR राहत के बाद Vodafone Idea अब 4G और 5G नेटवर्क विस्तार के लिए बैंक फंडिंग हासिल कर सकेगी। इससे सब्सक्राइबर चर्न और मार्केट शेयर में हो रही गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी। हालांकि, Emkay ने साफ किया कि कंपनी को सब्सक्राइबर शेयर बढ़ाने और 2G यूजर्स को 4G/5G में माइग्रेट करने पर बेहतर एग्जीक्यूशन दिखाना होगा।

वैल्यूएशन और टारगेट में उछाल

Emkay ने कहा कि स्टॉक FY27/FY28 के लिए 12.5x/11.5x EV/Ebitda पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज ने Q3FY28E Ebitda पर 12x का मल्टीपल बनाए रखा है। AGR कर्ज घटने और Ebitda अनुमान बढ़ने से टारगेट प्राइस 12 रुपये किया गया है।

45,000 करोड़ का नेटवर्क कैपेक्स

Vi ने अगले तीन साल में 45,000 करोड़ रुपये के नेटवर्क कैपेक्स की योजना बनाई है, जिसमें 4G विस्तार और 5G रोलआउट शामिल है। Emkay का कहना है कि 4G/5G यूजर्स का अनुपात कम होने के कारण Vi के पास ARPU तेजी से बढ़ाने की गुंजाइश है। डेटा यूज बढ़ने और टैरिफ रिपेयर से ARPU-आधारित Ebitda ग्रोथ संभव है।

Read more!
Advertisement