खराब तिमाही नतीजों के बावजूद 9% भागा वोडाफोन आइडिया का शेयर! ऐसा क्या हुआ?

शेयर सुबह 11:35 बजे तक एनएसई पर 7.32% या 0.45 रुपये की तेजी के साथ 6.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 7.15% या 0.44 रुपये चढ़कर 6.59 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Vodafone Idea Share Price: सोमवार, 18 अगस्त को वोडाफोन-आइडिया के शेयर बीएसई पर 8.6% चढ़कर दिन के उच्च स्तर ₹6.69 पर पहुंच गए। यह उछाल कंपनी के खराब तिमाही नतीजों के बावजूद आया है। दरअसल हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है। 

बीएसई के डेटा के मुताबिक सुबह 11:13 बजे तक कंपनी के 4,93,87,571 (4.9 करोड़) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 11:35 बजे तक एनएसई पर 7.32% या 0.45 रुपये की तेजी के साथ 6.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 7.15% या 0.44 रुपये चढ़कर 6.59 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Vodafone Idea Q1 FY26 Results 

कंपनी ने जून तिमाही (Q1FY25) में ₹6,608 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹6,432 करोड़ से ज्यादा है।

राजस्व और परिचालन लाभ में सुधार

कंपनी का राजस्व साल-दर-साल 5% बढ़कर ₹11,023 करोड़ हो गया। वहीं ARPU 15% बढ़कर ₹177 रहा, जबकि पिछली साल की जून तिमाही में यह ₹154 था। EBITDA 10% बढ़कर ₹4,612 करोड़ रहा और मार्जिन 41.8% तक सुधरा। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर घाटा ₹7,166 करोड़ से घटा, जबकि राजस्व स्थिर रहा।

कंपनी ने तिमाही के दौरान 13 सर्किलों के 22 शहरों में 5G लॉन्च किया और 4G कवरेज का भी विस्तार किया। मैनेजमेंट के मुताबिक, रणनीतिक निवेश से सब्सक्राइबर चर्न में 90% कमी आई है। 4G और 5G सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 127.4 मिलियन हुआ, जो Q1FY25 में 126.7 मिलियन था।

कंपनी ने बताया कि 4G कवरेज आबादी का 84% हो चुका है। डेटा क्षमता 36% और औसत स्पीड 24% बढ़ी है। कंपनी का कैश EBITDA ₹2,180 करोड़ रहा, जो 3.7% साल-दर-साल वृद्धि दर्शाता है। बैंक कर्ज घटकर 30 जून 2025 तक ₹1,930 करोड़ रह गया।

वोडाफोन-आइडिया ने AST SpaceMobile के साथ साझेदारी की है ताकि दूरदराज इलाकों में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सके।

सीईओ अक्षया मूंद्रा ने इस तिमाही को “निर्णायक टर्नअराउंड क्वार्टर” बताया। उन्होंने कहा कि 4G कवरेज पर पिछले तीन तिमाहियों में किए गए निवेश का असर दिख रहा है और सब्सक्राइबर नुकसान अब तक के न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने बताया कि 5G सेवाएं 22 शहरों में शुरू हो चुकी हैं और कंपनी इसे धीरे-धीरे और विस्तार देगी।

Read more!
Advertisement