रडार पर Kamdhenu NXT ब्रांड का TMT बार बनाने वाली कंपनी का शेयर! विलय की जानकारी से स्टॉक में हलचल
स्मॉल कैप स्टील कंपनी ने अपने कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एक अन्य स्टील निर्माता के साथ विलय की योजना को मंजूरी दी है, जिससे उत्पादन क्षमता, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और बाजार में पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। जानिए पूरी डिटेल।

आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली 216 करोड़ रुपये की स्मॉल कैप कंपनी, वीएमएस टीएमटी लिमिटेड (VMS TMT Limited) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।
"Kamdhenu NXT" ब्रांड का TMT बार बनाने वाली इस कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि VMS TMT Limited ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Aditya Ultra Steel Limited (AUSL) के VMS TMT में विलय (Amalgamation) की योजना को मंजूरी दे दी है। हालांकि, यह विलय SEBI, NCLT, BSE, NSE, शेयरधारकों, लेनदारों और अन्य नियामकीय मंजूरियों के बाद ही लागू होगा।
इस विलय के बाद दोनों कंपनियां एक बड़ी और मजबूत स्टील निर्माण कंपनी के रूप में काम करेंगी। संयुक्त कंपनी की TMT स्टील बार बनाने की क्षमता 3 लाख टन प्रति वर्ष से अधिक हो जाएगी और पूरे गुजरात में 300 से ज्यादा डीलरों का मजबूत नेटवर्क तैयार होगा।
इससे उत्पादन, खरीद, लॉजिस्टिक्स और वितरण में लागत कम होगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी और वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।
शेयर स्वैप रेश्यो
विलय योजना के तहत Aditya Ultra Steel के 100 शेयरों के बदले VMS TMT के 75 इक्विटी शेयर दिए जाएंगे। कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण जैन ने कहा कि यह विलय VMS TMT के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे कंपनी गुजरात में अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत करेगी और भविष्य में इंफ्रास्ट्रक्चर व निर्माण क्षेत्र की बढ़ती मांग का बेहतर तरीके से फायदा उठा सकेगी।
VMS TMT Share Price
एनएसई पर लिस्ट इस कंपनी का शेयर आज दोपहर 3:28 बजे तक 0.92% या 0.40 रुपये की तेजी के साथ 44 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
VMS TMT के बारे में
VMS TMT Limited गुजरात की प्रमुख स्टील निर्माण कंपनियों में से एक है। कंपनी "Kamdhenu NXT" ब्रांड के तहत प्रीमियम क्वालिटी के थर्मो-मैकेनिकली ट्रीटेड (TMT) स्टील बार बनाती है।
इसके अलावा कंपनी स्क्रैप और बाइंडिंग वायर का कारोबार भी करती है। VMS TMT अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए पूरे गुजरात में ग्राहकों को सेवाएं देती है।