विशाल मेगा मार्ट शेयर में रिकवरी की उम्मीद! ₹95-100 जोन अहम, एक्सपर्ट ने जानिए टारगेट प्राइस और सभी डिटेल्स

विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तेज गिरावट के बाद अब रिकवरी की उम्मीद बनती दिख रही है। शेयर अपने अहम सपोर्ट जोन के करीब पहुंच चुका है, जहां खरीदारों की वापसी हो सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट ने इसे अभी बड़े ट्रेंड रिवर्सल के बजाय शॉर्ट टर्म रिकवरी का मौका बताया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड (Vishal Mega Mart Ltd) के शेयर में तेज गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म में रिकवरी की गुंजाइश बन रही है।बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए अक्षय भागवत ने कहा कि शेयर अब उस जोन के करीब आ गया है जहां से इसकी तेजी की शुरुआत हुई थी। हालांकि, उन्होंने इसे अभी किसी बड़े ट्रेंड रिवर्सल का संकेत नहीं माना है।

95-100 रुपये का जोन अहम

एक्सपर्ट के मुताबिक, विशाल मेगा मार्ट के शेयर में ₹152 के टॉप से काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल शेयर करीब ₹95-100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

उनका मानना है कि मौजूदा स्तर पर शेयर में नई खरीदारी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट ने कहा कि मौजूदा स्तर से शेयर में खरीदारों की वापसी की संभावना ज्यादा है। यानी इन स्तरों पर बिकवाली का दबाव कम हो सकता है और नए खरीदार शेयर में दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

अभी सिर्फ रिकवरी रैली की उम्मीद

अक्षय भागवत ने स्पष्ट किया कि मौजूदा स्थिति को अभी शेयर के ट्रेंड में पूरी तरह बदलाव का संकेत नहीं माना जा सकता। उनके मुताबिक, फिलहाल शेयर में अस्थायी तेजी यानी रिकवरी रैली की संभावना है। यह लंबी अवधि के ट्रेंड रिवर्सल का संकेत नहीं है, बल्कि ट्रेडिंग के लिहाज से संभावित उछाल हो सकता है।

उन्होंने रिकवरी की स्थिति में 120 रुपये तक का स्तर बताया है। यानी मौजूदा स्तरों से तेजी सीमित रह सकती है, जब तक शेयर को कोई मजबूत नया ट्रिगर नहीं मिलता।

90 रुपये का स्टॉप लॉस

ट्रेडिंग कॉल लेने वाले निवेशकों के लिए एक्सपर्ट ने मौजूदा स्तरों पर खरीदारी और जरूरत पड़ने पर कमजोरी में एवरेज करने की बात कही है। उन्होंने 90 रुपये का सख्त स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। इस ट्रेड के लिए दो से तीन महीने की अवधि बताई गई है।

Read more!
Advertisement