रडार पर ये स्मॉल कैप शेयर! कमाई में 15% गिरावट के बावजूद मुनाफा 21% बढ़ा, जानें पूरी डिटेल

₹20 से सस्ते टेक्सटाइल सेक्टर के एक शेयर पर निवेशकों की नजर है। कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कमाई घटने के बावजूद मुनाफे में करीब 21% की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

गारमेंट्स और अपैरल सेक्टर की कंपनी, विशाल फैब्रिक्स लिमिटेड (Vishal Fabrics Ltd) ने का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में Q2FY27 के नंबर्स की जानकारी दी है।

फिलहाल सुबह 9:29 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 1.98% या 0.32 रुपये चढ़कर 16.51 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर 0.80% या 0.13 रुपये गिरकर 16.13 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 402.86 करोड़ रुपये है।

सितंबर तिमाही के नतीजों की जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में कंपनी की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15.4% घटकर 36.63 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 43.31 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय भी 15.4% घटकर 36.65 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 43.33 करोड़ रुपये थी। वहीं, कुल खर्च 16.1% घटकर 35.33 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 42.13 करोड़ रुपये था। खर्च में कमी का फायदा कंपनी के मुनाफे पर दिखा। टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) 9.9% बढ़कर 13.17 लाख रुपये हो गया, जो पिछले साल 11.98 लाख रुपये था। वहीं, कंपनी का PAT 20.7% बढ़कर 10.63 लाख रुपये पहुंच गया। 

Vishal Fabrics के बारे में

विशाल फैब्रिक्स मुख्य रूप से डेनिम फैब्रिक और अन्य वस्त्रों के प्रोडक्श में लगी हुई है। कंपनी कोलकाता स्थित Chiripal Group का हिस्सा है, जो भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री में एक स्थापित नाम माना जाता है।

कंपनी स्पिनिंग से लेकर प्रोसेसिंग और फिनिशिंग तक एंड-टू-एंड टेक्सटाइल सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी के पास आधुनिक तकनीक वाला मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है और यह घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपस्थिति दर्ज कराती है।

कंपनी के पास डेनिम सेगमेंट में मजबूत पकड़ है और कंपनी विभिन्न GSM और डिजाइनों में डेनिम फैब्रिक बनाती है, जिसका उपयोग जींस, जैकेट और अन्य फैशन परिधानों में होता है। 

Read more!
Advertisement