सुपरहिट फिल्मों को प्रड्यूस करने वाली कंपनी ला रही है IPO, SEBI को जमा किया ड्राफ्ट

हॉलिडे, नमस्ते इंग्लैंड, और कमांडो जैसी फिल्मों और टीवी शो के निर्माता और निर्देशक अपनी कंपनी Sunshine Pictures Ltd, को IPO लाने का प्लान बना रहे हैं।

Advertisement

By Harsh Verma:

हॉलिडे, नमस्ते इंग्लैंड, और कमांडो जैसी फिल्मों और टीवी शो के निर्माता और निर्देशक अपनी कंपनी Sunshine Pictures Ltd, को IPO लाने का प्लान बना रहे हैं।

यह प्रोडक्शन हाउस, फिल्मों और वेब सीरीज को बनाने, विकसित करने, प्रोडक्शन, डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केटिंग में फोकस करता है। कंपनी ने एक प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है।

DRHP के तहत 83.75 लाख इक्विटी शेयरों का कुल ऑफर साइज बताया गया है, जिसमें 50 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 33.75 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के तहत प्रमोटर शाह और बिक्री शेयरधारक 23,69,200 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्लान बना रहे हैं, जबकि शेफाली विपुल शाह, जो कि प्रमोटर और बिक्री शेयरधारक हैं, 10,05,800 इक्विटी शेयरों की बिक्री का इरादा रखती हैं।

ताजा इश्यू से हासिल रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी का लक्ष्य भारत में अपने नजरिये, ब्रांड छवि को बढ़ाना और अपने इक्विटी शेयरों के लिए एक सार्वजनिक बाजार बनाना है।

विशेष रूप से कंपनी ₹94 करोड़ तक की राशि को नेट प्रोसिड्स से अपने लॉन्ग टर्म जरूरतों पूरा करने के लिए आवंटित करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त पूंजी भविष्य में वृद्धि और अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को समर्थन प्रदान करेगी।

सनशाइन पिक्चर्स ने 10 कमर्शियल फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें से 6 अन्य स्टूडियो के साथ सह-निर्मित की गई थीं। इसके अलावा दो वेब सीरीज, दो टीवी सीरियल्स और एक शॉर्ट कमर्शियल फिल्म भी बनाई है। वर्तमान में यह Jio Studios के साथ दो कमर्शियल फिल्म प्रोजेक्ट्स को सह-निर्मित कर रही है और राज्य स्ट्रीमिंग प्रसार भारती के लिए एक वेब सीरीज का समर्थन कर रही है, जो दूरदर्शन और इसके OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। सनशाइन पिक्चर्स के पास 8 फिल्में और दो वेब सीरीज भी निर्माण पाइपलाइन में हैं।

Read more!
Advertisement