Vijay Kedia वाले इस स्टॉक के दमदार रिजल्ट, स्टॉक में तूफानी तेजी

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Siyaram Silk Mills Ltd के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है। पिछले 6 महीने में शेयर ने 52 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक हाई ₹743.05 और लो ₹411 रहा है। आपको बता दें कि दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की इस कंपनी में हिस्सेदारी है।

Advertisement
Vijay Kedia वाले इस स्टॉक के दमदार रिजल्ट, स्टॉक में तूफानी तेजी
Vijay Kedia

By Harsh Verma:

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Siyaram Silk Mills Ltd के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है। पिछले 6 महीने में शेयर ने 52 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक हाई ₹743.05 और लो ₹411 रहा है। आपको बता दें कि दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की इस कंपनी में हिस्सेदारी है।

वित्तीय सेहत

कंपनी Siyaram Silk Mills Ltd ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों का एलान किया है। Q2FY25 में कंपनी की कुल आय ₹629 करोड़ रही, जो पिछले साल के समान तिमाही में ₹597 करोड़ थी, यानी इसमें 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह बढ़ोतरी कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाले blended suitings, shirtings और apparels की मजबूत मांग के कारण हुई है। कंपनी का EBITDA Q2FY25 में 10% बढ़कर ₹110 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹100 करोड़ था। इसका EBITDA मार्जिन 17.5% रहा, जो Q2FY24 में 16.7% था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) Q2FY25 में ₹68 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹61 करोड़ था। यह PAT मार्जिन 10.9% रहा, जो Q2FY24 के 10.3% से थोड़ा अधिक है।

Vijay Kedia की हिस्सेदारी 

सितंबर 2024 तक Siyaram Silk Mills Ltd में दिग्गज निवेशक विजय केडिया की 45,37,009 शेयरों की हिस्सेदारी है, जो कंपनी के कुल शेयरों का 1 प्रतिशत है। कंपनी का मार्केट कैप ₹3,200 करोड़ से अधिक है। इस शेयर का PE अनुपात 13 है, जबकि इंडस्ट्री का PE अनुपात 26 है, इसके साथ ही कंपनी का ROE 16% और ROCE 21% है। शेयर अपने 52 वीक लो के लेवल से ₹411 से 74% ऊपर है। 

बिजनेस मॉडल

1978 में स्थापित और मुंबई में मुख्यालय वाली Siyaram Silk Mills Ltd भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री की कंपनी है। यह कंपनी poly viscose, cotton, wool, linen, bamboo और stretch जैसे कई फैब्रिक ब्लेंड्स से बने उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े और परिधानों के लिए जानी जाती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement