100 रुपए से सस्ता ये PSU stock आपका पैसा करेगा डबल!
Ventura Securities ने NHPC Ltd पर कवरेज शुरू की है और खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत कैपिटल एक्पेंडिचर से रेवेन्यू में बढ़ोतरी की उम्मीद और मार्जिन सुधार की संभावनाएं नजर आ रही हैं। इसका टारगेट अगले दो सालों में मौजूदा भाव से दोगुना होने का संकेत देता है।

Ventura Securities ने NHPC Ltd पर कवरेज शुरू की है और खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत कैपिटल एक्पेंडिचर से रेवेन्यू में बढ़ोतरी की उम्मीद और मार्जिन सुधार की संभावनाएं नजर आ रही हैं। इसका टारगेट अगले दो सालों में मौजूदा भाव से दोगुना होने का संकेत देता है।
क्यों पसंद है स्टॉक?
Ventura Securities का कहना है कि NHPC वित्त वर्ष 2027 की अर्निंग प्रोजेक्शन के आधार पर महंगा लग सकता है। इसके 9.3 गीगावाट अंडर कंस्ट्रक्शन हाइड्रो परियोजनाओं का अधिकांश हिस्सा वित्त वर्ष 2028 तक चालू होने की योजना है। इसके अतिरिक्त 8.3 गीगावाट की कई परियोजनाएं, जो अगले 10 से 15 सालों में चालू होने की उम्मीद है।
दोबारा रेटिंग की जरूरत
ब्रोकरेज का कहना है कि भारत में सबसे बड़े हाईड्रो पावर प्रड्यूसर के रूप में और महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं के साथ काम कर रही है। हमें विश्वास है कि NHPC की वैल्यूएशन की दोबारा रेटिंग का हकदार माना जाना चाहिए। कंपनी के पास बढ़िया कैश फ्लो और लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे एसेट्स हैं। जिसके चलते ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए इसकी इंटेंस वैल्यू का निर्धारण करने के लिए Discounted Cash Flow (DCF) का इस्तेमाल किया है और लक्ष्य 176 रुपये का दिया है।
हाईड्रो इलेक्ट्रिसिटी के लिए बढ़ता सरकार का सपोर्ट और लागत-प्लस RoE model के कारण बेहतर अर्थशास्त्र के साथ,NHPC की वृद्धि की संभावना मजबूत है। यह भारत की एकमात्र 'पूरी तरह से ग्रीन PSU पावर उत्पादन कंपनी है, जिसमें 7 गीगावाट की प्रमुख जलविद्युत क्षमता है, जो देश की कुल जलविद्युत क्षमता का 15 प्रतिशत है।
NHPC, 20 गीगावाट की क्षमता का लक्ष्य रखता है, जो इसके वर्तमान मार्केट वैल्यूएशन के आधार पर 4,504 रुपये प्रति गीगावाट के बराबर है, जो कि अदानी ग्रीन एनर्जी के 5,550 रुपये प्रति गीगावाट से काफी कम है। दोनों कंपनियों की तुलना की जा सकती है, क्योंकि वे पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी पावर प्रड्यूसर हैं, जबकि अन्य कंपनियों के पोर्टफोलियो में थर्मल पावर का मिश्रण है,
वेंचुरा ने कहा कि FY24-27 के दौरान NHPC का रेवेन्यू में 8.8 प्रतिशत, Ebitda में 5.2 प्रतिशत और प्रॉफिट में 5.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी होने की संभावना है। Ebitda margins 471 आधार अंकों से 55.8 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है, जबकि शुद्ध मार्जिन 357 bps से घटकर 34.1 प्रतिशत तक आने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।