₹3 करोड़ से बढ़कर ₹290 करोड़ के पार पहुंची कंपनी की कमाई! स्टॉक में 5 प्रतिशत की तेजी- आपका दांव है?

कंपनी ने बताया कि पहली छमाही (H1 FY27) और दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन नतीजे जारी किए थे जिसके बाद आज यह तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने बताया कि पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 290.56 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह महज 3.33 करोड़ रुपये था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

एग्रीकल्चर और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी, वेल्लोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:24 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.96% या 0.48 रुपये की तेजी के साथ 10.16 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

दरअसल कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) और दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन नतीजे जारी किए थे जिसके बाद आज यह तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने बताया कि पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 290.56 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह महज 3.33 करोड़ रुपये था।

कंपनी का नेट प्रॉफिट भी करीब तीन गुना बढ़कर 12.63 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.49 करोड़ रुपये था। हालांकि, दोनों अवधियों के कारोबार की तुलना करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि कंपनी ने 1 जनवरी 2026 से अपना बिजनेस केमिकल मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग से बदलकर एग्रीकल्चर ट्रेडिंग और IT सर्विसेज में कर लिया था।

पहली छमाही में कंपनी की कुल कमाई में सबसे ज्यादा योगदान एग्रीकल्चर कारोबार का रहा। कृषि उत्पादों की ट्रेडिंग से कंपनी ने 279.42 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। वहीं IT से जुड़ी सेवाओं से 11.14 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

कंपनी का EBITDA पहली छमाही में 16.91 करोड़ रुपये रहा। वहीं प्रति शेयर कमाई यानी EPS बढ़कर 22.67 रुपये पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8.05 रुपये थी।

सितंबर तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भी कंपनी के रेवेन्यू में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 148.64 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2.17 करोड़ रुपये था।

इस दौरान EBITDA सालाना आधार पर 36.1% बढ़कर 8.92 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल यह 6.56 करोड़ रुपये था।

हालांकि, नेट प्रॉफिट में मामूली बढ़ोतरी हुई। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1.8% बढ़कर 6.71 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 6.60 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित हरजीभाई गोल ने कहा कि केमिकल बिजनेस से एग्रीकल्चर और IT सेक्टर में जाना कंपनी की ग्रोथ के लिए अहम कदम है।

उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर डिवीजन अनाज, दालों और ताजी सब्जियों की सोर्सिंग और सप्लाई पर काम कर रहा है। वहीं IT डिवीजन कंपनियों को टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं और समाधान उपलब्ध करा रहा है।

उनके मुताबिक, शुरुआती नतीजे उत्साहजनक हैं। आगे कंपनी अपनी क्षमताएं बढ़ाने, नए ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स को जोड़ने और लंबे समय तक टिकाऊ कारोबार खड़ा करने पर ध्यान देगी।

Read more!
Advertisement