इस नन्हे से स्टॉक में अपर सर्किट, कम समय में लगाई ऊंची छलांग!

Gilada Finance & Investments Ltd के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 5 दिनों में शेयर 27 प्रतिशत और 6 महीने में 38 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। शानदार तेजी के साथ स्टॉक 15 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है।

Advertisement
upper circuit
upper circuit

By Harsh Verma:

Gilada Finance & Investments Ltd के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 5 दिनों में शेयर 27 प्रतिशत और 6 महीने में 38 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। शानदार तेजी के साथ स्टॉक 15 रुपए प्रति शेयर के भाव पर  पहुंच गया है।

बिजनेस मॉडल
Gilada Finance & Investments Ltd के बिजनेस मॉडल को देखें तो कंपनी की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। कंपनी माइक्रो और छोटे बिजनेस को लोन की सुविधा देती है। इसके पोर्टफिलयो में मॉर्गेज लोन, SME लोन, व्हीकल लोन, नई कंस्ट्रक्शन या फिर रिनोवेशन लोन शामिल है। 

स्टॉक की रफ्तार
 13 अगस्त 2024 को यह स्टॉक 10 रुपये 50 पैसे के भाव पर था, जो 13 सितंबर 2024 को 15.22 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है, जो शेयरों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है। जबकि एक साल के दौरान स्टॉक 3 प्रतिशत का फ्लैट रिटर्न दे चुका है।

कंपनी का मार्केट कैप 20.39 करोड़ रुपये है जबकि कर्ज  12 करोड़ रुपये है। Shareholding Pattern को देखें तो Promoters की करीब 58.77% और पब्लिक की 41.22% हिस्सेदारी है। कंपनी का ऑलटाइम हाई 15 रुपए के आसपास ही है। इसका P/E रेश्यो 11.35 है, जबकि P/B रेश्यो 0.69 है।

Read more!
Advertisement