ये 2 सरकारी स्टॉक फिर बनने वाले हैं रॉकेट! निवेशकों को कर चुके हैं मालामाल
पिछले कुछ समय में ऑयल एंड गैस से जुड़े स्टॉक ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया हैं। अगर पिछले एक साल में BSE Oil & Gas इंडेक्स की चाल देखें तो करीब 60 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। ऐसे में इस सेक्टर पर ग्लोबल ब्रोकरेज UBS की रिपोर्ट आई है, जो दो सरकारी स्टॉक्स पर काफी बुलिश दिख रही हैं।

पिछले कुछ समय में ऑयल एंड गैस से जुड़े स्टॉक ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया हैं। अगर पिछले एक साल में BSE Oil & Gas इंडेक्स की चाल देखें तो करीब 60 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। ऐसे में इस सेक्टर पर ग्लोबल ब्रोकरेज UBS की रिपोर्ट आई है, जो दो सरकारी स्टॉक्स पर काफी बुलिश दिख रही हैं।
ग्लोबल ब्रोकरेज UBS की ओर से गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों पर एक रिपार्ट जारी की गई है। ब्रोकरेज की ओर से दो PSU स्टॉक्स को चुना गया है। जिसमें पैसा बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
UBS ने पहली कंपनी Indraprastha Gas Limited (IGL) को चुना है। ब्रोकरेज ने स्टॉक की रेटिंग डबल अपग्रेड कर Sell के बजाय Buy करने की सलाह दी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस भी 400 से बढ़ाकर 700 रुपए प्रति शेयर कर किया है। 17 सितंबर 2024 को शेयर का भाव 547 पर बंद हुआ था. इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 30 प्रतिशत का तगड़ा उछाल आ सकता है। शेयर बीते एक साल में करीब 20 प्रतिशत उछल चुका है।
ब्रोकरेज का मानना है कि बीती तिमाही में कमजोर वॉल्यूम ग्रोथ और इलेक्ट्रिफिकेशन रिस्क था। वहीं वित्त वर्ष 2027 तक वॉल्यूम ग्रोथ 4% (FY24) से बढ़कर 8.2% होने का अनुमान है। इंफ्रास्ट्रक्चर और नए सेक्टर में एक्सपेंशन एक पॉजिटिव ट्रिगर है। M&A से फायदा अभी लक्ष्य का हिस्सा नहीं है।
वहीं दूसरी ओर UBS ने Mahanagar Gas Ltd (MGL) खरीदारी की राय रखी है। वहीं टारगेट 1600 से बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। 17 सितंबर 2024 को शेयर का भाव 1907 पर बंद हुआ था. इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 30 प्रतिशत का उछल सकता है। बीते 1 साल में स्टॉक में 80 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है।
ब्रोकरेज का मानना है कि CNG फ्लीट और इंफ्रा डेवलपमेंट से वॉल्यूम ट्राजेक्टरी में तेज बढ़त संभव है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2025 से 2027 वॉल्यूम एस्टिमेट्स को बढ़ाकर 7-11% किया है। FY25-27E EBITDA/scm एस्टिमेट्स को बढ़ाकर 6-11% किया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या ये दोनों स्टॉक्स उस तरह की उड़ान भर पाते हैं जैसे की ब्रोकरेज ने संभावना जताई है।
(डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से किसी भी स्टॉक्स में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है)