NSDL और HDFC पर दो बड़ी खबरें, बाज़ार खुलने से पहले पढ़िए
प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank ने नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में भाग लेने की अपनी योजना की घोषणा की है और कहा है कि उसकी NSDLमें 8.95 फीसदी हिस्सेदारी है और बैंक NSDL में 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा।

इंतजार की घड़ियां खत्म हो रही है। भारत की पहली इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL)ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए मार्केट रेगुलाटर सेबी के साथ अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। लेकिन इसके साथ ही HDFC को लेकर भी एक खबर आई है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank ने नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में भाग लेने की अपनी योजना की घोषणा की है और कहा है कि उसकी NSDLमें 8.95 फीसदी हिस्सेदारी है और बैंक NSDL में 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा। इस ऑपन फॉर सेल में HDFC बैंक NSDL में 40 लाख इक्विटी शेयर ओपलोड यानि बेचेगा।
एचडीएफसी के अलावा बाकी बैंक भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
Also Read: HDFC के बाद अब IDFC का मर्जर, 6 महीने में शेयर दे चुका है 32% रिटर्न
एसबीआई भी बेचेगा हिस्सेदारी
NSDL के ओएफएस में 2 रुपये फेस वैल्यू के 5.72 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल होंगे। आईडीबीआई बैंक ने 2.2 करोड़ शेयर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 1.8 करोड़ शेयर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 56.25 लाख शेयर और भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक दोनों 40 लाख शेयर बेचने की योजना बनाई है। जानकारी के अनुसार NSDL आईपीओ का साइज ₹3,000 करोड़ होने की संभावना है, जबकि आईपीओ से NSDL की वैल्यू लगभग ₹10,300-10,800 करोड़ होने की संभावना है।