TVS Motor Dividend: डिविडेंड के ऐलान से पहले उछला ऑटो स्टॉक! आज होगा बड़ा फैसला - DETAILS

आज निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा मिल सकता है। दोपहर 12:35 बजे तक शेयर 1% चढ़कर ट्रेड कर रहा है। चलिए जानते हैं TVS Motor के डिविडेंड से जुड़ी अन्य डिटेल्स।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

TVS Motor Dividend: 2/3 व्हीलर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी TVS Motor Company Ltd. का शेयर आज फोकस में बना हुआ है। दरअसल कंपनी आज निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है। 

आज निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा मिल सकता है। दोपहर 12:35 बजे तक शेयर 1% चढ़कर ट्रेड कर रहा है। चलिए जानते हैं TVS Motor के डिविडेंड से जुड़ी अन्य डिटेल्स।

TVS Motor Dividend 

कंपनी के एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने उसके बोर्ड मेंबर्स आज 31 मार्च 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने के लिए बैठक करेंगे।

TVS Motor Dividend Record Date

कंपनी ने अभी तक अंतरिम डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं दी है। 

TVS Motor Dividend History

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने आखिरी बार मार्च 2024 में 8 रुपये का डिविडेंड दिया था। उससे पहले कंपनी ने फरवरी 2023 में 5 रुपये, मार्च 2022 में 3.75 रुपये, मार्च 2021 में 1.4 रुपये और फरवरी 2021 में 2.1 रुपये का डिविडेंड दिया था।

TVS Motor Share Price

दोपहर 12:35 बजे तक शेयर एनएसई पर 1.21% या 28.05 रुपये की तेजी के साथ  2,347.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 1.19% या 27.70 रुपये की तेजी के साथ 2348.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

TVS Motor Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। हालांकि पिछले 1 महीने में स्टॉक करीब 3 प्रतिशत टूटा है। वहीं पिछले 3 महीने में शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा और पिछले 6 महीने में 16 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है। 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 15 प्रतिशत से अधिक, पिछले 2 साल में स्टॉक 124 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 284 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 517 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Read more!
Advertisement