1.5 साल में 60% टूट चुका है टाटा ग्रुप का ये दिग्गज स्टॉक! ब्रोकरेज ने फिर भी दी Add रेटिंग - चेक करें टारगेट

Trent Ltd का शेयर 60% गिरा है, लेकिन ब्रोकरेज को रिकवरी की उम्मीद है। कमजोर मांग और बढ़ते कंपीटिशन से दबाव रहा। Zudio और Westside से ग्रोथ की उम्मीद है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Trent Ltd का शेयर ऑल-टाइम हाई से करीब 60% गिरकर दबाव में
  • कमजोर मांग, LFL ग्रोथ और बढ़ते कंपीटिशन से ग्रोथ पर असर
  • Zudio और Westside से रिकवरी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने ‘ADD’ रेटिंग दी

By Gaurav Kumar:

Tata Stock: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनियों में से एक ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) का शेयर पिछले डेढ़ साल से लगातार दबाव में हैं। अक्टूबर 2024 में ₹8,225 के ऑल-टाइम हाई से गिरकर यह 23 मार्च 2026 को ₹3,340 तक आ गया यानी इसमें करीब 60% की गिरावट देखने को मिली है। आज शेयर बाजार राम नवमी के कारण बंद है लेकिन बीते बुधवार को स्टॉक 3% से ज्यादा चढ़कर ₹3,478.10 पर बंद हुआ था।

कमजोर मांग और बढ़ते कंपीटिशन का असर

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) के मुताबिक, हाल के क्वार्टरों में ट्रेंट की ग्रोथ धीमी पड़ी है। इसकी वजह कमजोर LFL (like-for-like) ग्रोथ, मेट्रो और टियर-1 शहरों में बढ़ते कंपीटिशन और नए बाजारों में विस्तार है, जहां स्टोर को परफॉर्म करने में समय लगता है।

फर्म ने कहा कि मार्जिन सुधार LFL ग्रोथ की रिकवरी पर निर्भर करेगा। ज़ुडियो के कंसोलिडेशन फेज के चलते FY26 में 200 नए स्टोर जोड़ने का लक्ष्य भी छूट सकता है। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने ₹4,350 का टारगेट देते हुए ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।

Zudio और Westside से उम्मीदें बरकरार

ट्रेंट अपने Zudio, Westside और Utsa जैसे ब्रांड्स के जरिए ग्रोथ पर दांव लगा रहा है। HDFC Securities का मानना है कि कंपनी SSSG (same-store sales growth) रिकवरी के मुहाने पर खड़ी है।

ज़ुडियो अब दक्षिण और पश्चिम के परिपक्व बाजारों से हटकर उत्तर और पूर्व भारत पर फोकस कर रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। फर्म ने ₹4,300 का टारगेट देते हुए स्टॉक को ‘Buy’ में अपग्रेड किया है।

Trent Share Price Target

ज़ुडियो FY26-28 के दौरान हर साल 180-190 स्टोर जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है और 225 जिलों में इसकी मौजूदगी है। इन बाजारों में 15% से ज्यादा हिस्सेदारी इसे मजबूत स्थिति देती है।

ICICI Securities ने भी कहा कि ज़ुडियो की सेल-थ्रू रेट बेहतर है और हर 1-2 हफ्ते में नए कलेक्शन आने से इन्वेंट्री फ्रेश बनी रहती है। फर्म ने ₹4,100 का टारगेट देते हुए ‘ADD’ रेटिंग दी है।

निवेशकों की हिस्सेदारी

दिसंबर 2025 तक घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 21.50% और विदेशी निवेशकों की 15.62% रही। रिटेल निवेशकों के पास 15.36% हिस्सा है, जबकि सिद्धार्थ योग के पास 4.53% हिस्सेदारी है।

Read more!
Advertisement