आज इन 3 मल्टीबैगर सरकारी कंपनियों में दिख सकता है बड़ा एक्शन!
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का एलान कर दिया है। ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है। फेड के इस फैसले का असर बाजार में भरपूर एक्शन के तौर पर देखने को मिल सकता है, साथ ही कुछ स्टॉक्स हैं, जहां ध्यान देने की जरूरत है।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का एलान कर दिया है। ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है। ब्याज दरों में कमी की घोषणा के बाद नई ब्याज दर 4.75 से 5 फीसदी के बीच हो गई हैं। मार्च 2020 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कमी की गई है। फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरें कम होने से बाजार में भरपूर एक्शन देखने को मिल सकता है, साथ ही कुछ स्टॉक्स हैं, जहां देने की जरूरत है।
Power Grid
कंपनी ने जानकारी दी है कि राजस्थान REZ फेज 4 के लिए इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने के लिए टैरिफ बेस्ड कंपटीटिव बिडिंग में कंपनी सफल बिडर साबित हुई है। कंपनी के मुताबिक उसे 18 सितंबर को ही लैटर ऑफ इंटेन्ट हासिल हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि वो मध्यप्रदेश में एक नई ट्रांसमिशन लाइन और सब स्टेशन लगाएगी।
IREDA
कंपनी QIP के जरिए 7 प्रतिशत हिस्सा बेचने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने बाजार के बंद होने के बाद इसकी जानकारी दी है. DIPAM ने हाई लेवल कमेटी की सिफारिश पर कंपनी के पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर ऑप्शनल सिस्टम को मंजूरी दे दी है।
NTPC
NTPC Green ने IPO के लिए SEBI के पास DRHP फाइल कर दिया है। इस IPO में फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। ऐसे में NTPC के शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल सकता है।
Aurobindo Pharma Ltd
दिग्गज फार्मास्यूटिकल कंपनी ने जीएलएस फार्मा लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसने जीएलएस फार्मा लिमिटेड 22.5 करोड़ रुपये का निवेश कर 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।
Jindal Saw
कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि उसने 18 सितंबर को स्टेप डाउन सब्सिडियरी Derwent Sand SARL Algeria के साथ कंपनी की सब्सिडियरी Green Ray Holdings Ltd, UK में अपनी पूरी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है।