सितंबर तिमाही के नतीजों में हुई चूक, सुधार के बाद बढ़ा कंपनी का मुनाफा- इस स्मॉलकैप शेयर में हलचल
₹265 करोड़ की स्मॉलकैप कंपनी टाइगर लॉजिस्टिक्स ने सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों में गलती सुधारने की जानकारी दी है। संशोधन के बाद कंपनी का मुनाफा ₹61,845 बढ़ गया। पढ़िए पूरी डिटेल

264.52 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड (Tiger Logistics (India) Ltd)) का शेयर ने बीते शनिवार को निवेशकों को बड़ी जानकारी दी जिसके बाद आज शेयर में हलचल देखने को मिल रही है।
कंपनी ने अपने निवेशकों को एक्सचेंज फाइलिंग में सितंबर तिमाही के नतीजों में हुई गलतियों को सुधारने का अपडेट दिया। कंपनी ने बताया कि सुधार करने के बाद 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में उसका प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹61,845 बढ़ गया है।
इसके अलावा कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 225.13 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 152.52 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 219.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 151.22 करोड़ रुपये था।
कंपनी का शेयर आज दोपहर 1:23 बजे तक बीएसई पर 2.23% या 0.57 रुपये गिरकर 25.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.85% या 0.47 रुपये टूटकर 24.99 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
कंपनी ने हाल ही में एक अन्य फाइलिंग में बताया था कि उसे आरबीआई के फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट से FEMA से जुड़े एक मामले में Compounding Order मिला है। यह आदेश Foreign Exchange Management Act, 1999 (FEMA) की धारा 15 के तहत जारी किया गया है।
मामला Foreign Exchange Management (Transfer or Issue of Any Foreign Security) Regulations, 2004 के Regulation 16(1)(iii) के उल्लंघन से जुड़ा है। RBI ने इस उल्लंघन को ₹59,981 के भुगतान पर कंपाउंड कर दिया है। कंपनी ने कहा कि रकम का भुगतान होने के बाद मामला पूरी तरह निपट गया है और इसका वित्तीय असर केवल ₹59,981 तक सीमित है।