Rekha Jhunjhunwala का ये शेयर बना रॉकेट, जानिए क्या है वजह?
बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के जाने के बाद से ही उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला उनके पोर्टफोलियो को मैनेज कर रही हैं। जहां एक तरफ मार्च महीने में राकेश झुनझुनवाला के पसंदीदा शेयर टाइटन ने रेखा झुनझुनवाला को करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा कर दिया है। वहीं दूसरी और उनके पोर्टफोलियो में कुछ और भी ऐसे शेयर्स हैं जिसमें तूफानी तेजी देखी जा रही है। हम बात कर रहे हैं NCC यानि नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड।

भारत के सबसे सफल निवेशक रहे बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के जाने के बाद से ही उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला उनके पोर्टफोलियो को मैनेज कर रही हैं। जहां एक तरफ मार्च महीने में राकेश झुनझुनवाला के पसंदीदा शेयर Titan ने रेखा झुनझुनवाला को करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा कर दिया है। वहीं दूसरी और उनके पोर्टफोलियो में कुछ और भी ऐसे शेयर्स हैं जिसमें तूफानी तेजी देखी जा रही है। हम बात कर रहे हैं NCC यानि नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड।
पिछले एक साल में इस स्टॉक में 86 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वहीं 6 महीने के हिसाब से देखें तो 70 प्रतिशत तक ये स्टॉक चढ़ा है। एक महीने के व्यू को देखें तो करीब 17 प्रतिशत ये शेयर भागा है। मौजूदा वक्त में शेयर 124 पर ट्रेड कर रहा है। अगर इसके 52 वीक हाई को देखें तो ये 126 रुपए है और वहीं लॉ की बात करें तो ये 52 रुपए है। ये तो बात हुई शेयर की चाल की, लेकिन ये शेयर भाग क्यों रहा है और इसमें रेखा झुनझुवाला की कितनी हिस्सेदारी है? आइये जानते हैं।
Also Read: Rekha Jhunjhunwala ने किन शानदार तेजी वाले शेयरों में घटाई हिस्सेदारी?
तो शेयर Holding Pattern के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला इस कंपनी पर बुलिश हैं। BSE के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 तक उनके पोर्टफोलियो में 13 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस हिसाब से देखा जाए तो ये करीब 8 करोड़ से ज्यादा शेयर्स हैं यानि की रेखा झुनझुनवाला इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है। ऊपर से स्टॉक में लगातार तेजी जारी है। अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर ये स्टॉक भागा क्यों?
इस शेयर में तेजी की वजह है नएवर्क ऑर्डर। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि उन्हें 6 वर्क ऑर्डर मिले हैं। जिसकी कीमत करीब 3344 करोड़ रुपये है। इन 6 ऑर्डर में 3 की कीमत 2506 करोड़ रुपये है। ये तीनों वर्क ऑर्डल बिल्डिंग डिविजन को लेकर है। इसके अलावा कंपनी को 538 करोड़ रुपये का 2 ऑर्डर इलेक्ट्रिक और 1 ऑर्डर 300 करोड़ रुपये का वॉटर डिविजन के लिए मिला है।
NCC कंपनी के बिजनेस मॉडल को देखें तो ये कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हुई हैं। ये रोड, कमर्शियल बिल्डिंग्स, वाटर सप्लाई, माइनिंग, पावर ट्रांसमिशन जैसी कंपनियों से जुड़ी हैं।