सरकारी कंपनी समेत ये 5 स्टॉक आपको देंगे तगड़ा मुनाफा!

शेयर बाजार में हर कोई पैसा बनाना चाहता है। लेकिन ये इतना आसान नहीं है। बाजार की इस तेजी के बीच देश की बड़ी ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल आपके लिए 5 स्टॉक चुनर लाया है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस तेजी के बाजार में निवेशकों का पैसा ये स्टॉक बना सकते हैं।

Advertisement
सरकारी कंपनी समेत ये 5 स्टॉक आपको देंगे तगड़ा मुनाफा!
सरकारी कंपनी समेत ये 5 स्टॉक आपको देंगे तगड़ा मुनाफा!

शेयर बाजार में हर कोई पैसा बनाना चाहता है। लेकिन ये इतना आसान नहीं है। बाजार की इस तेजी के बीच देश की बड़ी ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल आपके लिए 5 स्टॉक चुनर लाया है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस तेजी के बाजार में निवेशकों का पैसा ये स्टॉक बना सकते हैं।

Coal India

Motilal Oswal ने कोल इंडिया में खरीदारी की सलाह दी है। 18 सितंबर को स्टॉक 488 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 600 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो मौजूदा भाव से स्टॉक में 23 प्रतिशत तेजी की संभावना जताई जा रही है। पिछले एक महीने में Coal India का स्टॉक 7 प्रतिशत नीचे गया है। तो वहीं 6 महीने में 15 प्रतिशत की रिटर्न दिया है।   

ITC 

Motilal Oswal ने आईटीसी पर खरीदारी की सलाह दी है। 18 सितंबर को स्टॉक 508 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है।  ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 575 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इस हिसाब से देखें तो मौजूदा भाव से स्टॉक में 13 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। पिछले एक महीने में स्टॉक ने 1.38% का फ्लैट रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीनों में 21.78% स्टॉक भागा है।

L&T Finance

Motilal Oswal ने एल एंड टी फाइनेंस में खरीदारी की सलाह दी है। 18 सितंबर को स्टॉक 176 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 230 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इस हिसाब से देखें तो मौजूदा भाव से स्टॉक में 31 प्रतिशत का उछाल आ सकता है।

HDFC Life 

Motilal Oswal ने एचडीएफसी लाइफ में खरीदारी की सलाह दी है। 18 सितंबर को स्टॉक 697 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 900 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इस हिसाब से देखें तो मौजूदा भाव से स्टॉक 28 प्रतिशत तक निवेशकों को मुनाफा दे सकता है। 

Persistent 

Motilal Oswal ने परसिस्टेंट सिस्टम्स में खरीदारी की सलाह दी है। 18 सितंबर को स्टॉक 5,157 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 6300 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इस हिसाब से देखें तो मौजूदा भाव से स्टॉक 17 प्रतिशत की तेजी दिखा सकता है।

(डिस्‍क्‍लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से किसी भी स्टॉक में खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले SEBI रजिस्टर्ड एडवाइजर से राय लें)

Read more!
Advertisement