इन 3 सरकारी स्टॉक्स कराएंगे छप्परफाड़ कमाई! जानिए नए टारगेट्स
ब्रोकरेज फर्म Jefferies की ओर से कुछ PSU स्टॉक्स सुझाए गए हैं। ऑलटाइम हाई के बाजार में ब्रोकरेज को लगता है ये तीन सरकारी कंपनियों के स्टॉक दमदार रिटर्न दे सकते हैं।

ब्रोकरेज फर्म Jefferies की ओर से कुछ PSU स्टॉक्स सुझाए गए हैं। ऑलटाइम हाई के बाजार में ब्रोकरेज को लगता है ये तीन सरकारी कंपनियों के स्टॉक दमदार रिटर्न दे सकते हैं।
NTPC को लेकर Jefferies काफी बुलिश दिख रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि रेन्यूएबल एनर्जी स्पेस में कंपनी ने पिछले साल 8-9 गीगावॉट के मुकाबले वित्त वर्ष 2024 में 37-39 गीगावॉट की बोली जीती है। कंपनी, वित्त वर्ष 2032 तक रेन्यूएल एनर्जी की तरफ अपने टारगेट को 60 गीगावॉट बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ग्रीन हाईड्रोजन की तरफ कंपनी के बढ़ते कदम रेटिंग दर्शाते हैं। मीडियम टर्म में डबल डिजिट वाले अर्निग पर शेयर और कंपाउंड एनुअल ग्रोथ दर की भी रीरेटिंग होनी चाहिए।
स्टॉक का मौजूदा भाव 427 रुपए प्रति शेयर है। Jefferies ने स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट को 485 रुपए प्रति शेयर कर दिया है।
Jefferies on Power Grid
Power Grid पर Jefferies काफी पॉजिटिव दिख रहा है। ब्रोकरेज का मानना है कि मैनेजमेंट वित्त वर्ष 2025 के कैपेक्स गाइडेंस को जारी रखेगी और वित्त वर्ष 2027 तक ग्रोथ को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है। कंपनी की 1 लाख करोड़ की बोली टेंडर स्टेज पर है, जो पिछले साल के मुकाबले 1.8 गुना बड़ी है। इस तरह की चीजें कंपनी की आगे की ग्रोथ को दर्शाते हैं। डिविडेंड पेआउट, मजबूत पाइपलाइन के चलते स्टॉक में आगे तेजी का रुझान बन रहा है।
Power Grid Corporation of India का शेयर 336 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। Jefferies ने स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट 390 प्रति शेयर तय किया है।
Jefferies on ONGC
ONGC पर Jefferies को आने वाले दिनों में तेजी दिख रही है। मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2025-27E के दौरान 5-6% कंपाउंड एनुअल ग्रोथ की रहने की उम्मीद जताई है। इसके पीछे की वजह KG बेसिन में बढोतरी है, जहां कच्चे तेल और गैस में बढ़ते रिटर्न और कम सेस से ये स्टॉक आकर्षक बना हुआ है।
ONGC का शेयर 286 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। Jefferies ने स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट 420 प्रति शेयर तय किया है।