इन 2 Stocks में हो सकती है बंपर कमाई! जानिए नए टारगेट्स
बाजार में तेजी का दौर वापस लौट आया है। यहां तक के सोमवार को 38 कारोबारी सत्रों के बाद खरीदारी की है। इतना ही नहीं दिग्गज ग्लोबल रेटिंग एजेंसीज S&P ग्लोबल, मूडीज और दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने भारत की ग्रोथ पर भरोसा जताया है।

बाजार में तेजी का दौर वापस लौट आया है। यहां तक के सोमवार को 38 कारोबारी सत्रों के बाद खरीदारी की है। इतना ही नहीं दिग्गज ग्लोबल रेटिंग एजेंसीज S&P ग्लोबल, मूडीज और दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने भारत की ग्रोथ पर भरोसा जताया है, S&P ग्लोबल ने FY26 और FY27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान में बदलाव किया तो वहीं मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया हैइस रिकवरी वाले बाजार में अगले एक से दो महीनों के लिहाज से पोजिशनल इन्वेस्टर्स के लिए Axis Securities ने 3 स्टॉक्स को चुना है। इन स्टॉक्स में 16-18 प्रतिशत अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं। आइये जानते हैं इन स्टॉक्स के बारे में...
Swan Energy
इस शेयर में 575-565 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है। गिरावट आने पर 530 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है। अगले 3-4 हफ्तों के लिए पहला टारगेट 650 रुपए और दूसरा 670 रुपए है। 52 वीक हाई 782 रुपए और लो 613 रुपए है। पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 12 प्रतिशत, दो हफ्ते में 16 प्रतिशत और एक महीने में 31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
HCL Technologies
इस शेयर में 1885-1849 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है। गिरावट आने पर 1813 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है। अगले 3-4 हफ्तों के लिए पहला टारगेट 1985 रुपए और दूसरा 2045 रुपए है। वहीं 52 वीक हाई 1921 रुपए और लो 1235 रुपए है। पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 3.3 प्रतिशत, दो हफ्ते में 1.5 प्रतिशत और एक महीने में 2.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।