आज बाजार खुलते ही इस सरकारी स्टॉक में होगा बड़ा एक्शन!
सरकारी कंपनी General Insurance Corporation of India Ltd (GIC) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी में सरकारी अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रही है। फिलहाल सरकार की होल्डिंग करीब 85 प्रतिशत के आसपास है।

सरकारी कंपनी General Insurance Corporation of India Ltd (GIC) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी में सरकारी अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रही है। फिलहाल सरकार की होल्डिंग करीब 85 प्रतिशत के आसपास है।
मीडिया में रिपोर्ट्स के मुताबिक
मीडिया में रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार बुधवार को 7 प्रतिशत बेच सकती है। ये बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। OFS के जरिए करीब 11.9 करोड़ शेयर्स की बिक्री होगी यानि करीब 7 प्रतिशत हिस्सा सरकार GIC में बेचेगी। फ्लोर प्राइस की बात की जाए तो 395/ प्रति शेयर का भाव तय किया गया है। मंगलवार की क्लोजिंग 421.7 प्रति शेयर के हिसाब से 6.3 प्रतिशत के डिस्काउंट पर लिस्टिंग होगी। कुल OFS का साइज 4,700 करोड़ रुपए है।
कंपनियों में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
OFS के जरिए भारत में लिस्टेड कंपनियों के प्रमोटर्स शेयर बेचते या फिर अपनी हिस्सेदारी घटाते हैं। आमतौर पर SEBI के न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों का पालन करने के लिए अपने शेयर्स बेच सकती हैं। ये जरूरी है कि कंपनियों में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पिछले कुछ दिनों से General Insurance Corporation of India के शेयर की चाल देखें तो पिछले एक महीने में 9.04%, तीन महीने में 15 प्रतिशत, 6 महीने में 5 प्रतिशत और एक साल में 100 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है।