EXCLUSIVE INTERVIEW: अमेरिका में मंदी है, भारत में मोदी है- विजय केडिया

फेडरल रिजर्व बैंक के रेट हाइक और ग्लोबल मंदी की संभावनाओं पर भारतीय बाजार के दिग्गज विजय केडिया से बिजनेस टुडे बाजार के एसोसिएट एडीटर अंकुर त्यागी ने भारतीय बाजार की दशा और दिशा पर बात की ।

Advertisement
Share Market की दशा और दिशा
Share Market की दशा और दिशा

By Ankur Tyagi:

फेडरल रिजर्व बैंक के रेट हाइक और ग्लोबल मंदी की संभावनाओं पर भारतीय बाजार के दिग्गज विजय केडिया से बिजनेस टुडे बाजार के एसोसिएट एडीटर अंकुर त्यागी ने भारतीय बाजार की दशा और दिशा पर बात की।

Vijay Kedia के साथ खास बातचीत

सवाल-.मई में फेड के रेट हाईक की संभावनाओं पर आपका क्या मानना है. बाजार की दिशा और दशा कैसी रह सकती है?
जवाब- 2022 के बाद फेड 9-10 बार रेट हाईक कर चुका है,और इसका परिणाम भी ये देख चुके है,इसको ध्यान में रखकर मुझे नहीं लगता कि रेट हाईक की कोई संभावना है। अगर रेट हाईक कर भी ले तो August-September में इनको रोल-बैक करना पर सकता है। बाजार इन चीजों को समझता है,इसका कोई फर्क नहीं परने वाला।

सवाल- .बाजार ने 16800 से 1000 प्वांट की रैली दिखाई थी, इसके बाद फिर कनसोलिडेसन के फेज में है,आपको NIFTY में ये मंदी कहां तक दिखाई दे रही है?
जवाब- मुझे बाजार में कोई मंदी दिखाई नहीं दे रहा है,अभी छोटी-छोटी गिरावट के साथ बाजार अपना BOTTOM बना रहा है।यहां से मुझे अच्छी तेजी दिखाई दे रही है। इंडेक्स नया हाई बनाने की तैयारी में है।

सवाल- कुछ फंड हाउस ने बैंकिंग सेक्टर  में मुनाफा वसूली की है, बैंक निफ्टी में आपको और कितनी गिरावट दिख रही है?            जवाब- प्रोफिट बुकिंग बाजार की सामान्य प्रक्रिया है, सभी फंड हाउस अपने पोर्टफोलियो में बैंकिंग शेयर रखते है वो भी कई-कई बैंकों के, इनमें से कई बैंकों ने अच्छा रिर्टन दिया है और आगे भी क्रेडिट ग्रोथ अच्छा रहने वाला है। मुझे आगे भी इसमें अच्छी संभावना दिखाई दे रही है।जहां तक बैंक निफ्टी का सवाल है उसमें कई चीजों का EXPOSURE है,निवेशक को बैंकिंग शेयरों पर ध्यान देना चाहिए ना कि बैंक निफ्टी पर।

सवाल- अमेरिका में मंदी का शोर ज्यादा है, हर कोई मंदी की बात कर रहे है, ये संकट टल गया है या 2023 में हम बड़ी गिरावट देख सकते है?
जवाब- अमेरिका मे मंदी है तो भारत में मोदी है, भारत के इंफ्रा ग्रोथ और सरकारी पॉलिसी का रिज्लट आना चालु हो गया है, पुरी दुनिया में सिर्फ भारत ही 6% ग्रोथ की बात कर रहा है,जबकी दुनियां का कोई भी देश इसकी बात नहीं कर रहा। दुनियां की  बड़ी-बड़ी संकट के बाद भी इंडेक्स अपने हाई से मात्र 5% नीचे है, बाजार ने मंदी की संभावनाओं को नकार दिया है। यहां से मुझे बाजार में बहुत बड़ी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।

सवाल- IT सेक्टर ने अपने नतीजे पेस किये जो नकारात्मक थे, IT दिग्गज जैसे INFOSYS,TCS, HCLTECH में निवेश के अवसर नज़र आ रहे हैं?
जवाब- फिलहाल इनमें निवेश की सलाह नहीं है,IT शेयर बड़ी उछाल देख चुके है आने वाले दिनों में जब अमेंरिका में हालात सामान्य हो तब निवेश किया जा सकता है, इसमें 6 महीने तक का समय लग सकता है।

Read more!
Advertisement