Airtel, Indus Towers, Info Edge सहित इन टेलीकॉम शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश! चेक करें टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज का मानना है कि 5G ग्राहकों की संख्या बढ़ने, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) आधारित ब्रॉडबैंड के विस्तार और ग्राहकों के महंगे प्लान्स की ओर बढ़ने से आने वाले समय में भी टेलीकॉम सेक्टर की स्थिति पॉजिटिव बनी रह सकती है।

Stocks to BUY: टेलीकॉम कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया। ब्रोकरेज फर्म Centrum Broking के अनुसार, प्रीमियम प्लान्स की बढ़ती मांग, डेटा खपत में इजाफा और नेटवर्क विस्तार में लगातार निवेश ने सेक्टर को मजबूती दी। ब्रोकरेज का मानना है कि 5G ग्राहकों की संख्या बढ़ने, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) आधारित ब्रॉडबैंड के विस्तार और ग्राहकों के महंगे प्लान्स की ओर बढ़ने से आने वाले समय में भी टेलीकॉम सेक्टर की स्थिति पॉजिटिव बनी रह सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो बेहतर डेटा उपयोग और कन्वर्ज्ड सेवाओं के जरिए कमाई बढ़ाने की मजबूत स्थिति में हैं। वहीं, इंडस टावर्स को नेटवर्क डेंसिफिकेशन से फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर, इंटरनेट और प्लेटफॉर्म कंपनियों में वृद्धि चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित रही।
एयरटेल ने मार्च तिमाही में 47 लाख नए वायरलेस ग्राहक जोड़े, जिससे उसका कुल ग्राहक आधार बढ़कर 37.3 करोड़ हो गया। ग्राहक अपग्रेड, प्रीमियमाइजेशन और होम ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज तथा अफ्रीका कारोबार में अच्छी वृद्धि ने प्रदर्शन को सहारा दिया। हालांकि तिमाही में दिनों की संख्या कम होने के कारण कंपनी का औसत राजस्व प्रति ग्राहक (ARPU) क्रमिक आधार पर घटा।
रिलायंस जियो ने तिमाही के दौरान करीब 90 लाख नए ग्राहक जोड़े और उसका ग्राहक आधार 52.4 करोड़ तक पहुंच गया। 5G सेवाओं को तेजी से अपनाने और JioAirFiber के जरिए मजबूत ब्रॉडबैंड विस्तार ने वृद्धि में अहम भूमिका निभाई। Centrum के अनुसार, जियो का ARPU भी मामूली बढ़ा और कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी में बढ़त जारी रखी।
वोडाफोन आइडिया ने अपनी 5G मौजूदगी का विस्तार किया और 4G कवरेज के साथ ब्रॉडबैंड साइट्स बढ़ाईं। कंपनी का ग्राहक आधार लगभग स्थिर रहा और 19.28 करोड़ पर पहुंचा। वहीं, उसका मासिक ARPU 1.2 प्रतिशत बढ़कर 174 रुपये हो गया। कंपनी की AGR देनदारी भी पिछली तिमाही की तुलना में 55,600 करोड़ रुपये कम हुई।
इंडस टावर्स ने तिमाही के दौरान 4,890 नए टावर जोड़े और उसकी टेनेंसी 1.62 गुना पर स्थिर रही। ब्रोकरेज का कहना है कि 5G रोलआउट, नेटवर्क विस्तार, ग्राहकों की वित्तीय स्थिति में सुधार और अफ्रीका कारोबार कंपनी की वृद्धि को समर्थन दे सकते हैं।
Share Price Target
ब्रोकरेज ने टेलीकॉम सेक्टर में भारती एयरटेल और इंडस टावर्स को अपनी टॉप पसंद बताया है।
ब्रोकरेज ने Bharti Airtel के लिए 2,431 रुपये और Indus Towers के लिए 523 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं इंटरनेट, प्लेटफॉर्म और न्यू-एज बिजनेस कैटेगरी में Info Edge (टारगेट प्राइस 1,521 रुपये) और eMudhra (टारगेट प्राइस 700 रुपये) को पसंदीदा शेयर बताया गया है। इन सभी शेयरों पर ब्रोकरेज ने 'BUY' रेटिंग दी है। इसके अलावा IndiaMart InterMesh पर भी 2,570 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी गई है।
दूसरी ओर, Vodafone Idea (टारगेट प्राइस 13 रुपये), Tata Communications (1,668 रुपये), Nazara Technologies (284 रुपये) और CE Info Systems (965 रुपये) पर ब्रोकरेज का रुख 'Neutral' है।