Tejas Networks vs Indus Towers: मीडियम टर्म के निवेश के लिए कौन सा स्टॉक है बेहतर? जानिए एक्सपर्ट की राय

टेलीकॉम सेक्टर में निवेश के लिए BNK Securities के रचित खंडेलवाल ने Tejas Networks और Indus Towers पर अपनी राय साझा की है। उन्होंने एक शेयर में मौजूदा गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देखा, जबकि दूसरे के मजबूत बिजनेस के बावजूद शेयर प्रदर्शन को लेकर सावधानी बरती है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

टेलीकॉम सेक्टर में मध्यम अवधि के निवेश के लिए BNK Securities के रचित खंडेलवाल ने Indus Towers के मुकाबले Tejas Networks को पिक किया है। 

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए रचित खंडेलवाल ने Tejas Networks में चरणबद्ध तरीके से निवेश करने की सलाह दी है। वहीं Indus Towers को उन्होंने मजबूत बिजनेस वाला शेयर बताया, लेकिन कहा कि कमजोर शेयर प्रदर्शन और लंबे कंसोलिडेशन का इंतजार करने वाले निवेशकों के लिए यह उतना आकर्षक नहीं है।

Tejas Networks में क्यों दिख रहा मौका?

BNK Securities के रचित खंडेलवाल ने कहा कि मौजूदा स्तरों पर Tejas Networks काफी अच्छा लग रहा है। उनके मुताबिक, पहले की तेज तेजी के बाद आई गिरावट ने शेयर में एंट्री का बेहतर मौका बनाया है।

उन्होंने कंपनी के R&D काम और एक्सपोर्ट ऑर्डर बुक को इसकी प्रमुख ताकतों में गिना। एक्सपर्ट ने कहा कि कंपनी सिर्फ टेलीकॉम तक सीमित नहीं है और इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन का भी हिस्सा है। उनके मुताबिक, यह विविध कारोबारी प्रोफाइल कंपनी के लिए अतिरिक्त ग्रोथ ट्रिगर दे सकता है।

488-490 रुपये पर खरीदारी पूरी करने की सलाह

एक्सपर्ट ने Tejas Networks में एक साथ निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे पोजीशन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर शेयर 488-490 रुपये के आसपास आता है तो निवेशक अपनी खरीदारी पूरी कर सकते हैं।

ऊपर की तरफ उन्होंने 614-640 रुपये के स्तर को तत्काल सप्लाई जोन बताया। उनके मुताबिक, अगर शेयर 640 रुपये के ऊपर मजबूती से बंद होता है तो लंबी अवधि में 740 रुपये और 820 रुपये के स्तर तक जाने की संभावना बन सकती है।

Indus Towers का बिजनेस मजबूत, शेयर में सुस्ती

Indus Towers को लेकर रचित खंडेलवाल का नजरिया कारोबार के लिहाज से सकारात्मक रहा। उन्होंने इसे टेलीकॉम सेक्टर के बेहतरीन शेयरों में से एक बताया और कहा कि नेटवर्क के विस्तार के साथ टावरों की बढ़ती मांग कंपनी के लिए ग्रोथ का अहम आधार बन सकती है।

हालांकि, उन्होंने शेयर के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई। खंडेलवाल ने कहा कि कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हैं, लेकिन किसी वजह से शेयर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। उनके मुताबिक, कंपनी ने दोबारा डिविडेंड देना शुरू कर दिया है, इसके बावजूद शेयर में अब तक तेजी देखने को नहीं मिली है।

Read more!
Advertisement