5G डील की खबर से टाटा ग्रुप के इस टेलीकॉम शेयर में तूफानी तेजी! आज 12% से ज्यादा उछाल भाव - डिटेल्स

बीएसई पर आज यह शेयर 324.35 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 358.95 रुपये को टच कर लिया है। स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Tejas Networks Share: टाटा ग्रुप की टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी, तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड (Tejas Networks Ltd) के शेयर में आज 12% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। 

दोपहर 12:05 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 12.56% या 39.90 रुपये की तेजी के साथ 357.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 12.36% या 39.30 रुपये चढ़कर 357.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई पर आज यह शेयर 324.35 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 358.95 रुपये को टच कर लिया है। स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है।

इस वजह से उछला स्टॉक

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि तेजस नेटवर्क्स ने NEC Corporation के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी 5G के लिए Massive MIMO रेडियो उपकरणों का निर्माण और आपूर्ति करेगी। यह समझौता 5G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NEC Corporation के ग्लोबल नेटवर्क डिवीजन के कॉरपोरेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मसायुकी कयाहारा ने कहा कि यह उपलब्धि 5G Massive MIMO रेडियो के क्षेत्र में Tejas Networks के साथ उनके सहयोग को और आगे बढ़ाती है। साथ ही, सप्लाई चेन में विविधता लाने से ग्राहकों के जोखिम कम होंगे और एक मजबूत, लचीला तथा वैश्विक स्तर पर जुड़ा हुआ इकोसिस्टम तैयार करने में मदद मिलेगी।

Tejas Networks के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अर्नब रॉय ने कहा कि NEC के साथ यह साझेदारी वैश्विक टेलीकॉम कंपनियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद विकास में दोनों कंपनियों की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए वायरलेस नवाचार को तेज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी NEC के साथ मिलकर अत्याधुनिक 5G और 5G-Advanced समाधान विकसित करती रहेगी, ताकि दुनिया भर के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

कंपनी के चीफ स्ट्रेटेजी और बिजनेस ऑफिसर संजय मलिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार का विस्तार करते हुए NEC के साथ यह सौदा जीतकर कंपनी बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस गति को आगे भी बनाए रखना चाहती है और उभरते तथा विकसित बाजारों में अन्य 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क में भी ऐसी ही सफलता दोहराने की उम्मीद रखती है।

Read more!
Advertisement