आ रहा है टेक्नोपेंट्स एंड केमिकल्स का आईपीओ! जानें फ्रेश इश्यू, OFS और फंड के इस्तेमाल की पूरी डिटेल

इश्यू में ₹325 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹175 करोड़ तक का Offer for Sale (OFS) शामिल है। OFS में प्रमोटर्स अकुरी श्रीनिवास रेड्डी, ए संध्या, अकुरी साकेश रेड्डी, अकुरी दीप्ति और के शिवारेड्डी समेत अन्य शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

टेक्नोपेंट्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (Technopaints And Chemicals Limited) ने आईपीओ के जरिए ₹500 करोड़ तक जुटाने के लिए SEBI के पास Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल किया है। इश्यू में ₹325 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹175 करोड़ तक का Offer for Sale (OFS) शामिल है।

OFS में प्रमोटर्स अकुरी श्रीनिवास रेड्डी, ए संध्या, अकुरी साकेश रेड्डी, अकुरी दीप्ति और के शिवारेड्डी समेत अन्य शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

प्री-IPO प्लेसमेंट से भी जुट सकती है रकम

कंपनी Red Herring Prospectus दाखिल करने से पहले ₹65 करोड़ तक का प्री-IPO प्लेसमेंट कर सकती है। इस प्लेसमेंट से जुटाई गई रकम को फ्रेश इश्यू के आकार से घटाया जाएगा। Anand Rathi Advisors इस इश्यू के Book Running Lead Manager हैं, जबकि KFin Technologies रजिस्ट्रार है।

₹149 करोड़ से बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली नेट रकम में से ₹149.1 करोड़ का इस्तेमाल तेलंगाना के इब्राहिमपत्तनम में ग्रीनफील्ड पेंट्स मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन फैसिलिटी स्थापित करने में होगा। करीब ₹80 करोड़ अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए रखे गए हैं। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में इस्तेमाल होगी।

FY26 में मुनाफा दोगुने से ज्यादा

कंपनी ने FY26 में ₹37.78 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया, जो FY25 के ₹16.65 करोड़ से दोगुने से भी ज्यादा है। इस दौरान ऑपरेशनल रेवेन्यू 68.4% बढ़कर ₹350.5 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹208.1 करोड़ था।

कंपनी टर्नकी पेंट सप्लाई और एप्लीकेशन प्रोजेक्ट्स करती है। उसने सात राज्यों में 1,150 से ज्यादा प्रोजेक्ट पूरे किए हैं, जो 1,450 मिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैले हैं। 31 जुलाई 2026 तक उसका ऑर्डर बुक ₹994.69 करोड़ था।

कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा टर्नकी पेंट प्रोजेक्ट्स से आता है। FY26 में इस कारोबार की हिस्सेदारी 91.25% रही। इसी तरह, टर्नकी प्रोजेक्ट्स से होने वाली आय में तेलंगाना की हिस्सेदारी 99.59% थी।

ग्राहक और सप्लायर कंसंट्रेशन भी ऊंचा है। FY26 में टॉप 10 ग्राहकों ने 81.90% रेवेन्यू दिया, जबकि टॉप 10 सप्लायर्स की हिस्सेदारी कुल खरीद में 61.46% रही। कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी, लागत बढ़ने, प्रोजेक्ट में देरी और ग्रीनफील्ड प्लांट से जुड़े खर्च को भी प्रमुख जोखिमों में बताया है।

Read more!
Advertisement