TCS Q3 Results: कैसे रहे नतीजे? कंपनी ने डिविडेंड के साथ स्पेशल डिविडेंड का किया एलान

देश की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी Tata Consultancy Services Ltd (TCS) ने दिसंबर तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी वित्तीय सेहत कैसी रही, साथ ही निवेशकों को कितने डिविडेंड का एलान किया गया, आइये जानते हैं।

Advertisement

By Harsh Verma:

देश की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी Tata Consultancy Services Ltd (TCS) ने दिसंबर तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी वित्तीय सेहत कैसी रही, साथ ही निवेशकों को कितने डिविडेंड का एलान किया गया, आइये जानते हैं।

देश की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी Tata Consultancy Services Ltd (TCS) ने दिसंबर तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 11.95 प्रतिशत की साल दर साल (YoY) बढ़ोतरी की सूचना दी, जो ₹12,380 करोड़ रहा है, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह ₹11,058 करोड़ था। नेट सेल्स में 5.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह ₹63,973 करोड़ से ₹60,583 करोड़ तक पहुंच गई। वहीं अदर इनकम को देखें तो पिछले साल समान तिमाही में 862 करोड़ था, जो अब बढ़कर 1243 करोड़ हो गया है। 

TCS Q3 डिविडेंड़
TCS बोर्ड ने ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड और ₹66 का विशेष डिविडेंड घोषित किया। सॉफ़्टवेयर एक्सपोर्टर ने पहले FY25 के लिए ₹20 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था, जिसमें Q1 और Q2 में ₹10-10 के डिविडेंड शामिल थे। तीसरा डिविडेंड उन योग्य शेयरधारकों को भुगतान किया जाएगा, जिनके नाम शुक्रवार, 17 जनवरी को रिकॉर्ड डेट पर डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड बेनिफियरी के तौर पर होंगे।

पिछले वित्तीय वर्ष में Q4 परिणामों के साथ TCS ने अप्रैल 2024 में FY24 के लिए ₹28 का अंतिम डिविडेंड घोषित किया था। TCS ने अपनी तीसरी तिमाही के परिणामों के बाद ₹9 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड और ₹18 प्रति शेयर का विशेष डिविडेंड भी घोषित किया था। दूसरे और पहले तिमाही में भी उसने ₹9 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इसके अतिरिक्त, TCS ने FY24 में ₹17,000 करोड़ का शेयर बायबैक कार्यक्रम भी पूरा किया।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement