TCS के मुनाफे में जोरदार उछाल! Q2 में ₹13,934 करोड़ का प्रॉफिट; ₹12 डिविडेंड मिलेगा - चेक करें रिकॉर्ड डेट
TCS का ऑपरेशंस से रेवेन्यू दूसरी तिमाही में 11.22% बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 65,799 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24% रहा।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.86% बढ़कर 13,934 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12,131 करोड़ रुपये था।
रेवेन्यू में 11% की बढ़ोतरी
TCS का ऑपरेशंस से रेवेन्यू दूसरी तिमाही में 11.22% बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 65,799 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24% रहा।
कंपनी ने बताया कि तिमाही में उसका सालाना AI रेवेन्यू 3.1 अरब डॉलर रहा। यह कंपनी के कुल रेवेन्यू के 10% से ज्यादा है। तिमाही में TCS का कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) 9.6 अरब डॉलर रहा।
5.98 लाख कर्मचारियों की टीम
TCS का नेट कैश फ्रॉम ऑपरेशंस 14,190 करोड़ रुपये रहा, जो नेट इनकम का 102.2% है। तिमाही के अंत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 5,98,056 रही। IT Services में पिछले 12 महीनों का एट्रिशन 13.3% रहा।
TCS के CEO और MD के. कृतिवासन ने कहा कि कंपनी ने सभी इंटरनेशनल मार्केट्स और ज्यादातर इंडस्ट्री सेगमेंट में व्यापक ग्रोथ दर्ज की है। उन्होंने Porsche और Best Buy के साथ घोषित दो बड़े सौदों को ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनरशिप की नई कैटेगरी बताया।
कृतिवासन के मुताबिक, TCS अपने ग्राहकों के साथ मिलकर ऐसे वैल्यू प्लेटफॉर्म बना रही है, जो बड़े स्तर पर AI को इस्तेमाल में लाने में मदद करेंगे।
TCS Dividend
TCS के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान है। यह डिविडेंड 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा।
TCS Dividend Record Date
डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों का निर्धारण करने की रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2026 तय की गई है। पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड की पेमेंट 30 अक्टूबर 2026 को दी जाएगी।