TCS Q1 FY27 Results: 8.5% बढ़ा मुनाफा! AI कारोबार में बड़ी छलांग, ₹12 अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, Record Date?
TCS ने FY27 की पहली तिमाही के मजबूत नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ा है, AI कारोबार में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई। साथ ही TCS ने शेयरधारकों के लिए ₹12 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए Q1 रिजल्ट की सभी बड़ी बातें।

TCS Q1 FY27 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस तिमाही में लगातार ग्रोथ दर्ज की है। इसके साथ ही TCS ने कई बड़े AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रांसफॉर्मेशन डील हासिल किए हैं और शेयरधारकों के लिए ₹12 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
TCS Q1 FY27 Results
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में TCS का कुल रेवेन्यू 72,275 करोड़ रुपये रहा। यह पिछली तिमाही के मुकाबले 2.2% और पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 13.9% अधिक है।
कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.0% रहा। इस दौरान नेट इनकम 13,849 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 8.5% बढ़ा है। कंपनी का नेट मार्जिन 19.2% दर्ज किया गया। वहीं, ऑपरेशंस से मिलने वाला नेट कैश फ्लो 12,412 करोड़ रुपये रहा, जो कंपनी के नेट प्रॉफिट का 93% है। वहीं, कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) के आधार पर कंपनी की आय में 0.4% की तिमाही वृद्धि दर्ज की गई।
तिमाही के अंत तक TCS में कुल 5,93,798 कर्मचारी कार्यरत थे, जबकि पिछले 12 महीनों में आईटी सर्विसेज बिजनेस में एट्रिशन रेट (कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर) 13.6% रही।
TCS Dividend & Record Date
TCS के बोर्ड ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने बताया कि 15 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। जिन निवेशकों का नाम इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।
TCS Dividend History
- 25 मई 2026: फाइनल डिविडेंड – ₹31 प्रति शेयर
- 16 जनवरी 2026: अंतरिम डिविडेंड – ₹11 प्रति शेयर
- 16 जनवरी 2026: स्पेशल डिविडेंड – ₹46 प्रति शेयर
- 15 अक्टूबर 2025: अंतरिम डिविडेंड – ₹11 प्रति शेयर
AI कारोबार में मजबूत बढ़त
TCS का AI कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। पहली तिमाही में कंपनी का वार्षिक AI रेवेन्यू 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 13.6% अधिक है। कंपनी ने इस दौरान AI आधारित कई नए बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किए।
कई बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिले
पहली तिमाही में TCS का कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) 9.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। कंपनी को SKF के साथ 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मेगा डील मिली है। इसके अलावा ServiceNow के साथ मल्टी-मिलियन डॉलर की रणनीतिक साझेदारी और यूरोप की Fortune Global 50 कंपनी के साथ भी मल्टी-मिलियन डॉलर का समझौता किया गया है।